आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मरकाम छिन्दवाड़ा में करेगें विशाल जन समुदाय को संबोधित।

स्वरूप सिंह इनवाती ब्यूरो चीफ छिन्दवाड़ा

आज छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विशाल कार्यक्रम का आयोजन।

राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे प्रमुख अतिथि

छिन्दवाड़ा/गोंडवाना उदय GCG NEWS GRUP INDIA/16 दिसंबर 2022, आजादी के बाद से लगातार इस देश में भाजपा और कांग्रेस ने राज किया है ! इन सियासतदानो ने देश के असली भूमिपुत्र आदिवासी , अनूसूचित जाति और पिछड़े वर्गो को सतारूढ सरकार इन्हें नेतृत्व पनपने नहीं दिया। आज तक देश में राज करने वाले भाजपा और कांग्रेस के लोगों ने इन इन वर्गो का जानबूझकर और जमकर शोषण किया है। जिन्हें विकास की मुख्यधारा से पृथक रखा। , सिर्फ एक वोट बैंक की तरह अपने के हाथ की कठपुतलियां बनाते रहे । अब वक्त आ गया है , इस शोषण से उभरने का आज हमें इनके कर्मों को समझना होगा। आजादी से अब तक इन्होंने देश के मुलनिवासी आदिवासी हरिजन तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को हमेशा छला है ,कभी गरीबी दूर करने के नाम पर, तो कभी झूठे विकास के नाम पर, यहाँ तक की शिक्षा से भी जानबूझ कर वंचित रखा है, इससे हमारी यह समुदाय आज आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से विकास के नाम पर पर सरकार पर निर्भर हो गई है ! परन्तु हमें अब इस जड़ता को तोड़ना ही होगा और इस देश के संसाधनों पर अपना बाजिव हक़ पाने के लिए आबाज बुलंद करनी होगी ! जल जंगल और जमीन के वास्तविक और जायज अधिकारों के लिए एकजुट होना ही होगा ! उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते एक अनौपचारिक प्रेस वार्ता में गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप के सामने दी। श्री पोर्ते ने कहा मूल निवासी जनता को अब उठना और जागना होगा।  और गोंडवाना के बैनर तले एक साथ आबाज बुलंद कर संवैधानिक हक के लिए लड़ना होगा। इस अवसर पर आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैया तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में मानसरोवर कंपलेक्स बस स्टैंड छिंदवाडा के सामने एकत्र हो रहे हैं।और विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे ! जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय तुलेश्वर सिंह मरकाम , आदरणीय श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी दरभु सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रभारी छत्तीसगढ़ प्रमुख होंगे। श्री अमान सिंह पोरते प्रदेश अध्यक्ष और राजकुमार सरेयाम की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ! इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री दरबू सिंह उइके (राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं पूर्व विधायक ) श्री कुंवर बलवीर सिंह तोमर (राष्ट्रीय महासचिव)  परदेसी हरतापशाह तिरगाम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) श्री गोंड अनिल कुमार धुर्वे (राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा) श्री हरेंद्र सिंह मार्को (प्रदेश संगठन मंत्री) जौहरी इनवती प्रदेश महासचिव एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अमरवाड़ा कार्यवाहक अध्यक्ष स्वरूप इनवाती जी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अमरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष चेतन कुमरे जी होंगे। जानकारी के मुताबिक आज छिंदवाडा मे एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में गोंडवाना के कार्यकर्त्ता हिस्सा लेंगे।