चांदनी पुलिस ने नशीले दवाइयों के दो तस्करों को दबोचा, गए जेल।

(मुकेशसिंह आयाम ब्यूरो चीफ द्वारा) 

 बिहारपुर, चांदनी / GCG NEWS 26 अक्टूबर 2022,  सुरजपुर जिले में नशीली दवाईयां और नशे का सामान बेचने वाले बेखौफ धड़ल्ले से अपना धंधा संचालित कर रहे हैं। बड़े शहरों से लेकर अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में भी नशीली दवाओं के माफिया अपना पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बीते रविवार को मुखबिरी के माध्यम से चांदनी बिहारपुर पुलिस को सूचना मिली कि कमलपुर के ओर से दो व्यक्ति बजाज सोल्ड ब्लैक कलर के पल्सर में नशीली मादक पदार्थ लेकर परिवहन कर रहे हैं। दवाओं को लेकर कमलपुर से बिहारपुर की ओर जाने की सूचना मिलते ही  चांदनी बिहारपुर के थाना उप निरीक्षक आर डी सिंह के निर्देशन में स्थानीय पुलिस स्टाफ रेडीपहरी चौक में घेराबंदी कर पल्सर बाइक सवार दो युवकों को रोका, वहीं पुलिस के द्वारा नाम पुछने पर बाइक सवारों ने अपना नाम सत्यम पाठक, धर्मचंद शर्मा पता ग्राम ठाढपाथर बताया। वहीं पुलिस के टीम के द्वारा गवाहों के सामने बाइक सवारों की तलाशी ली गई, जिसमें नशीली पदार्थ सिरफ टोटल 9 नग बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 21 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। इस दौरान निरीक्षक जे0 एस0 कंवर, उप निरीक्षक आर0 डी0 सिंह,प्रधान आरक्षक शरद कुमार, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार,आरक्षक रवि पांडे,आरक्षक शंकर सिंह आदि जिनका प्रमुख रूप से योगदान रहा। ऐसी घटना पर द्वारा कार्यवाही करने पर ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की है।