भरतपुर/कोरिया/ छत्तीसगढ़, 23 जुलाई 2022, बीते दिनों जिला के सुदूर जनजातीय और ग्रामीण हल्का तहसील भरतपुर जो कोरिया जिला मुख्यालय से तकरीबन ढ़ेड़ सौ किलोमीटर दूर है। जहां विजली विभाग की लचर व्यवस्था तथा खाद्य आपूर्ति को भर्राशाही को लेकर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय को घेरा एवं प्रदर्शन किया तथा एस डी एम भरतपुर को ज्ञापन सौंपा। जिस दौरान मुख्य रूप से पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गाशंकर मिश्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला उप मंडल अध्यक्ष गेंद लाल सिंह सरोटिया महामंत्री मणि महाराज नरेश यादव बलिराज सिंह नेटी एवं एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित वाह पदाधिकारी उपस्थित रहे।