नवगठित जिला मंनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के विशेष कर्तव्य अधिकारी होंगे पी एस ध्रुव।

  (आदित्य उदय विशेष संवाददाता)

     ब्रेकिंग न्यूज 

मंनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,25 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ शासन के समान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर  रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक ई-1-03/2022/एफ-2 के तहत 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्री पी एस ध्रुव  नव गठित जिला मंनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का विशेष कर्तव्य अधिकारी बतौर जिला दंडाधिकारी कलेक्टर प्रशासनिक अधिकारी का कमान संभालेंगे।

आदिवासी जनजातियों बाहुल्य इस अंचल में ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के हाथों सौपे गये दायित्वों का सभी वर्गो ने प्रशन्नता जताया है।