छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के बैठक में सर्वसम्मति से एआर कोराम बने प्रदेश अध्यक्ष। प्रदेश भर के समाज प्रमुखों ने दिया शुभकामनाएं।

 (विशेष संवाददाता

अमित उदय द्वारा)

रायपुर छत्तीसगढ़ 25 अप्रैल 2022, सच मानें, तो देश के मध्य भारत में गोंड राजवंश का ईश्वी सन 150 से तकरी बन 1750 तक गोंडवाना का एक ऐतिहासिक साम्राज्य व्यवस्था कायम था। अतीत के फड़फड़ाते पन्नों से आज गोंडवाना का गौरवमयी इतिहास को जानकर गोंडो का दिल जरुर उंचा हो जाता है। लेकिन विडंबना  है, कि समाज के लोगों को आज अपने इतिहास की सही जानकारी है ही नहीं। जो आज अपने ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जमीर से कट रहे हैं। जिनका वास्ता आज झूठे इतिहास से हो गया है। जिससे मसलन चारित्र में गिरावट स्वाभाविक है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए समाज के बुद्धि जीवियो द्वारा समाज को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए एक जुट हो गए हैं। नतीजतन बीते 24 अप्रैल 2022 को छतीसगढ प्रदेश मुख्यालय रायपुर स्थित गोंडवाना भवन में प्रदेश भर के गोंड समाज प्रमुखों द्वारा एकदिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा बुला कर  एक प्रस्ताव लाया गया। जिसमें समाज के उच्च शिक्षित श्री अकबर राम कोराम जिसे प्रदेश भर से आये समाज प्रमुखों ने सर्व सम्मति से प्रदेश का अध्यक्ष चुन लिया है। जिससे प्रदेश भर के गोंड समाज प्रमुखों द्वारा नई आशा और विश्वास जगा है। श्री कोराम के नियुक्ति पर सभी समाज प्रमुखों ने बधाई और शुभकामनाएं दिया। छत्तीसगढ़ में पहली बार एक उच्च शिक्षित विचारवान, दूरदर्शी, आधुनिक सोच के साथ साथ बेहद मिलनसार, सहृदयी और सबसे बडी बात एक साहसवान नेतृत्व मिला है। जो समाज को दिशा और सम्मान दिला सके। समाज के लोगों को उनकी योग्यता एवं प्रतिभा और संघर्ष से प्रेरणा लेना होगा। तथा समाज केे लोगों को एक जूूट होकर उनके नेतृत्व में चलने की जरुरत है।  जिससे गोंडवाना की गोंडी भाषा धर्म  संस्कृति व  परम्परा की रक्षा व संवर्धन हो सके।