प्रेमनगर में ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी बाल मेला का आयोजन

GCG NEWS/ रिपोर्टर दिनेश कुमार सिंह उदय प्रेमनगर छत्तीसगढ़/ बीते दिनों 12अक्टूबर 2021दिन मंगलवार को विकास खंड प्रेमनगर में ब्लॉक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकरी श्री आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से विकास खंड स्तर के समस्त 13 संकुलों से अपने अपने विषय वस्तु अनुसार विभिन्न प्रकार की कबाड़ से जुगाड़ बनाया हुआ कलाकृतियों द्वारा विभिन्न विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कबाड़ से जुगाड़ शिक्षा के क्षेत्र में और विषय को रोचक बनाने हेतु अनेक प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें शिक्षकों के द्वारा छात्र छात्राओं को कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी के माध्यम से अनेक प्रकार की गतिविधियों का अवलोकन कराया गया ताकि शिक्षा के क्षेत्र में छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया । कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संकुल केंद्र प्रेमनगर, द्वितीय स्थान संकुल केंद्र चंदन नगर तथा तृतीय स्थान संकुल केंद्र कोटया रहा। जिसमें उपस्थित विकास खण्ड शिक्षा अधिकरी श्री आलोक कुमार सिंह, सहायक शिक्षा अधिकरी श्री प्रताप सिंह, रमेश जायसवाल, आई. अंसारी, जनपद पंचायत प्रेमनगर उपाध्यक्ष श्री तुलसी यादव, प्रदीप सिंह सरपंच चंदननगर, आर बी सिंह प्राचार्य, ठाकुर सिंह,उजित राम, पवन सिंह, संदीप कुमार, बाल कारण सिंह एवं संकुल समन्वयक प्रेमनगर श्री पुष्पराज पांडे, संकुल समन्वयक चंदननगर श्री कमलेश यादव, संकुल केंद्र कोटया शांतनु पांडे, संकुल केंद्र ब्रह्मपुर, कंचनपुर, महेशपुर, तारा,बकलो, उमेश्वारपुर, नवापाराकालां, विंध्याचल एवं सलका संकुल केंद्र के शिक्षक गण समिलित हुए।