पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जयंती पर एक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

   (ब्रजेश गोंड संवाददाता द्वारा)

देवरिया उतरप्रदेश /GCG NEWS 14 अक्टूबर 2021 को भाटपाररानी तहसील क्षेत्र के हाता बाजार स्थित वाईएल एकेडमी के प्रांगण में भारत के महान वैज्ञानिक व राष्ट्रपति रहे देशरत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर याद किया गया।इस मौके पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुझे भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकृष्ण इण्टर कॉलेज हाता के पूर्व प्रधानाचार्य रमाकान्त सिंह ने किया।कार्यक्रम को कवि व पत्रकार मक़सूद अहमद भोपतपुरी, साहित्यकार वेदप्रकाश तिवारी,पूर्व सैनिक जवाहर लाल यादव,यूसुफ अंसारी,रियाज अहमद,मुस्ताक अहमद,कुंता देवी,मैनेजर यादव,विशाल शर्मा,भूपेंद्र सिंह, उदय प्रताप यादव ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम के संयोजक समाजिक कार्यकर्ता मदन कुशवाहा व प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।हम आयोजक कमेटी को धन्यवाद देते हैं।