कठास में हुआ गोंड महासभा का आयोजन

     (देेेवेेंद्रसिह ब्यू्रो चीफ द्वारा)

सीधी मध्यप्रदेश /GCG NEWS बीते 16 /10/2021 दिन शनिवार को ग्राम पंचायत कठास में गोंड समाज महासभा जिला सीधी के तत्वाधान में गोंड समाज महासभा ग्राम कमेटी कठास का गठन किया गया। जिसमें सभा का अध्यक्षता कर रहे तिरू० बंश बहोरन सिंह कुसरो (गोंडवाना भवन कठास) ,मुख्य अतिथि तिरू० लाला सिंह मरकाम वरिष्ठ धर्माचार्य निगरी, विशिष्ट अतिथि तिरू० महाबलेश्वर सिंह ओलको जिलाध्यक्ष सीधी, तिरू० नरेन्द्र सिंह कुसरो संगठन मंत्री म. प्र. धर्माचार्य, तिरू० इंद्रभान सिंह पोर्ते जिला कोषाध्यक्ष सीधी, तिरू० कमलेश सिंह कर्पेती गोंडवाना सामग्री विक्रेता सीधी, जिया लाल सिंह मरावी रीवा, एवं ग्राम पंचायत कठास और सतनरा के समस्त गोंड समाज के नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें से अध्यक्ष तिरू० देवेन्द्र सिंह नाटिया , उपाध्यक्ष यशवंत सिंह उइके , सचिव अजीत सिंह कुसरो , सहसचिव जवाहर सिंह सैयाम, समिति सलाहकार लालमन सिंह उइके, और भी पदाधिकारी चुने गए। और गोंडवाना में समृद्ध लाने के लिए सब साथ में हैं।