विधायको को पुलिस द्वारा बर्बरता से पिटाई – विरोध में निकाली धिक्कार रैली

   (बृजेश गोंड ब्यूरो चीफ देवरिया)

देवारिया उत्तर प्रदेश (GCG NEWS)

गोपालगंज भोरे कार्यालय से जुलूस निकालकर भाकपा माले धिकार दिवस मनाया। विधानसभा में विधायको कि बरबर्ता से हुई पिटाई पुलिस राज जबरन पास करने और लोकतत्र कि हत्या हुई है।भोरे चारमोहानी पर सभा की सम्बोधित करते हुए भोरे पार्टी प्रखंड सचिव सुभाष पटेल ने कहा कि जिस भय व शंका के कारण विपक्ष कानून के पास होने से रोक रहे थे। विधानसभा के भीतर घुस कर पुलिस ने जिस तरह से विधायको के पिटाई की है। भय और शंका से साफ हो गया है कि जब विधायक नही बच पा रहे है। तो आम जनता कि क्या होगा वही जिला कमेटी सदस्य लालबहादुर सिंह ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश मे पुलिस राज कानून बना है।जिसके कारण हजारों पुलिस द्वारा लोगो के हत्या कर दी गयी। नितीस मोदी सरकार ने बिहार मे वैसा ही कानून बना रही है इस कानुन से जिस किसी को पुलिस ने शंका के अधार पर जेल मे डाल सकती है। और कोर्ट सरकार के बगैर इजाजत नही दे सकती। इस लिए बिहार के तमाम लोगों से अपील है कि कानून के खिलाफ सडक पर उतरने की कही गई है। इस अवसर पर राजेश यादव धर्मेंद्र चौहान, बजरंगबली रमेश बैठा, गोबिंद शर्मा ज्ञानमती देवी चम्पा देवी पत्रकार सुरेश शाह इत्यादि लोग मौजूद थे।