रहीमपुर गांव में महान क्रांतिकारी भगतसिंह,राजगुरु व सुखदेव शहीद दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन आयोजित

       ( बृजेश गोंड ब्यूरो चीफ) देवरिया उत्तरप्रदेश (GCG NEWS) बीते 23 मार्च 2021 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के रहीमपुर गांव में क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस के मौके पर गांव के युवाओं द्वारा कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया।जिसमें वयोवृद्ध कवि रामेंद्र प्रकाश मिश्र सचित्र,मक़सूद अहमद भोपतपुरी, कुशीनगर के अल्लामा अब्बास अली,डॉ वेदप्रकाश तिवारी, पंडित मधुसूदन द्विवेदी,रंगीला हिंदुस्तानी,अमित मिश्र,फिरोज अंसारी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को महान कथावाचक पंडित घनश्यामानन्द ओझा,वरिष्ठ पत्रकार असलम परवेज,लोकगायक अब्दुल कलाम,सुबाष यादव,प्रमोद चौधरी,घनश्याम गुप्ता,हरेराम यादव,मुस्ताक अहमद आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जटाशंकर सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौलाना जिशान अहमद, बाबुद्दीन,छोटू,रवि सिंह,शमीम,अजय,रिजवान, तौकीर,अजीमुल्लाह,नूरुद्दीन, रंजित, अमित, सत्येंद्र,शाह आलम,अमरेश,श्यामलाल शिवनाथ, मेहदी हसन, इमरान,समीर,तैय्यब,दिलीप,शमीम,असगर,भागीरथी,आदित्य, सरफुद्दीन,सन्तोष, आलमगीर, महबूब, ताहिर, जयशंकर सिंह राजपूत, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।