झगराखंड थाना के अंतर्गत नाबालिक गोंड आदिवासी युवती को ग्वालियर निवासी एक गैर वर्ग के युवक द्वारा दूसरी बार भगाने के चक्कर में आये उक्त युवक को परिजनों सहित ग्रामीणों ने पकड़ा, कोड़ा चौकी प्रभारी ने युवक को छोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश, 7 नवंबर 2024 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवक का गिरफ्तारी तथा चौकी प्रभारी के ऊपर कार्यवाही तथा हटाने की मांग को लेकर करेगी पुलिस चौकी कोड़ा का घेराव।

( गोंडवाना उदय न्यूज संवाददाता द्वारा)

मनेंद्रगढ़ MCB छत्तीसगढ़ 4 नवंबर 2024 गोंडवाना उदय न्यूज, जिला मुख्यालय में महज 25 किलोमीटर की दायरे में स्थित आदिवासी समुदाय बाहुल्य ग्राम कोड़ा पुलिस चौकी स्थित है। जहां पर स्थानीय मूलनिवासी समुदाय में सबसे ज्यादा कमजोर तबकों में गोंड आदिवासी निवास करते हैं। खासतौर पर भोले भाले गरीब लोगों जिनके साथ आए दिन अन्याय होना कोई नई बात नहीं है। सूत्रों की मानें तो कई गंभीर अपराध में पीड़ितों को न्याय मिलना तो दूर, इस पुलिस चौकी में बड़े बड़े मामले दफन हो जाते हैं। इस पुलिस चौकी में गैर वर्ग के पुलिस चौकी प्रभारी की पदस्थापना से लोगों के लिए जंजाल बन गया है। 

जानकारी की मानें तो बीते चार दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी एक गैर आदिवासी युवक एक नाबालिक गोंड आदिवासी युवती को बहला फुसला कर कोड़ा घुसा था। और लड़की को भगाकर ले जाने का चक्कर में था कि स्थानीय लोगों तथा परिजनों का नजर पड़ी लोगों ने घेर लिया, उक्त युवक हाथ में दो बड़ा बड़ा मोबाइल पकड़ा था। युवती की मां की नजर पड़ते ही युवक को पहचान लिया। जो 4 माह पहले माह अगस्त में उक्त युवती को भगाकर अपने साथ ले गया था। जो करीब सप्ताह भर रखा था।  जिससे युवती की माता पिता तथा उनके अन्य रिश्तेदारों द्वारा मोबाइल के माध्यम से खोजबीन करने पर उक्त युवक आदिवासी युवती को अनूपपुर रेलवे स्टेशन में छोड़ कर फरार हो गया था। लिहाजा अभी 29 अक्टूबर को उक्त नाबालिक युवती को उक्त युवक ने बहला फुसला कर फिर से ले जाने के चक्कर में आया था। स्थानीय सरपंच पंकज सिंह ग्राम पंचायत कोड़ा द्वारा गोंडवाना उदय न्यूज को बताया कि इस घटना को लेकर उक्त युवक और नाबालिक आदिवासी युवती को पुलिस चौकी कोड़ा में पूछताछ जारी है। मैं यहीं हूं, इसी दौरान उन्होंने बताया कि स्थानीय चौकी प्रभारी से जब मैं कहा, कि पहली बात तो यह नाबालिक आदिवासी युवती है। जिसे गैर आदिवासी युवक बहला फुसला कर ले गया था, सप्ताह भर रखा था, जो अनूपपुर से युवती को छोड़ कर भाग गया था, इस संवेदनशील मामले में क्या अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम तथा बाल संरक्षण अधिनियम जैसे कानून की कोई धारा नहीं लगेगा। इस बात को लेकर कोड़ा चौकी प्रभारी कुशवाहा तिड़क गया और कहने लगा, कि क्या कानून तुम जानते हों,कि मैं जानता हूं। और मुझे वहां से भगा दिया, मैं घर आ गया। सूत्रों की मानें, तो इसी दौरान ग्वालियर निवासी उक्त गैर आदिवासी युवक के परिजनों से बात किया। उसके बाद नाबालिक आदिवासी युवती के माता पिता से साधारण पूछताछ करने के बाद उक्त युवक को छोड़ देने की जानकारी मिला है। जिससे युवती के माता पिता एवं क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा पुलिस चौकी प्रभारी कोड़ा के इस कारनामे के विरुद्ध व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने उक्त युवक की गिरफ्तारी तथा चौकी प्रभारी कोड़ा को हटाने तथा पहले भी उक्त नाबालिक आदिवासी युवती को बहला फुसला कर सप्ताह भर अपने साथ रखने तथा अनूपपुर रेलवे में छोड़कर भाग जाने जैसे गंभीर मामले में अपराधी को संरक्षण देने जैसे घटना पर चौकी प्रभारी के ऊपर तत्काल कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा 7 नवंबर 2024 को पुलिस चौकी कोड़ा का घेराव करने का चेतावनी दिया है। गौरतलब देखना होगा कि इस गंभीर तथा नाबालिग आदिवासी युवती को भगाकर रखने तथा अनूपपुर रेलवे स्टेशन में छोड़कर भागने तथा दूसरी बार भी भगाने की कोशिश में क्या कार्यवाही होता है।