लखनपुर थाना में नए कानून को लेकर हुआ सेमिनार, ब्रिटिश कानून में हुआ बदलाव।

(जानीसार अख्तर ब्यूरो चीफ गोंडवाना उदय न्यूज)

अंबिकापुर छत्तीसगढ़, 1जुलाई, 2024 , आज सरगुजा रेंज आई जी अंकित गर्ग एवम पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के निर्देशन पर आज लखनपुर थाना परिसर में नवीन कानून संहिता को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया था। भारतीय न्याय संहिता को लेकर लखनपुर थाने में सात सज्जा किया गया था। इस सेमिनार में विधायक प्रतिनिधी विजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव, भाजपा नेता दिनेश गुप्ता, बृज किशोर पांडे, राकेश अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी, एसडीओ दिलीप मिंज सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंच स्थानीय पत्रकार व ग्रामीणजन मौजूद रहे। लखनपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अरुण गुप्ता के द्वारा नवीन कानून संहिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटिश कानून 1860 में बदलाव करते हुए भारतीय न्याय सहिता 2023 ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्म अधिनियम संहिता तथा अन्य कानून 1 जुलाई दिन सोमवार से लागू होगी।

07:29