(विशेष संवाददाता द्वारा)

बिलासपुर छत्तीसगढ़, 12 फरवरी 2024, गोंडवाना छत्तीसगढ न्यूज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा बिलासपुर स्थित अजीत होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के प्रमुख पदा धिकारी सहित पार्टी जिला अध्यक्ष भी शामिल थे। जिस कार्यक्रम में विशेष गणमान्य अतिथि के रूप में पूर्व सी बी आई मजिस्ट्रेट प्रभाकर ग्वाल भी शामिल रहे। जिन्हें पार्टी की ओर से उनका अन्न रत्न चावल का टीका लगा कर पीले गमछे से सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने अपने आसंदी से कहा कि दादा जी के सपनों को साकार करने के लिए हर चुनौतियों का सामना करते हुए अगामी लोकसभा चुनावों के लिए हमें समर्पण की भावना से काम करना होगा। आप लोगों ने मुझे जिस प्रकार से चुन कर छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदन तक भेजा है। मै सबका आभारी हूं, मै निश्चित रुप से आपके भावनाओं और संवेदनाओं को समझते हुए आपके आशा और विश्वास के मुताबिक खरा उतरूंगा। उन्होंने बड़ी विनम्रता के साथ उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में उसी धैर्य और ताकत के साथ चुनाव में मेहनत कीजिए और पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी खड़ा होगा, उसे जिताने के लिए समर्पित होकर लोकसभा के सदन तक पहुंचाना होगा। तथाा पेन दादा जी के सपनों को साकार कीजिए, यही मेरा संदेश है।

इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस एस उदय सिंह ने सभा में आए सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, कि छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार भले ही मुफ्त में नमक और चावल बांट ले, पर आदिवासियों का आदर और विश्वास नहीं जीत सका है। पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय सिंह ने कहा, कि आज देश में विकास की ढांचे की कल्पना विषमता और सरकारी खजाने की लूट पर टिकी हुई है। आज भारतीय राज क्षेत्र में आदिवासियों के लिए बनी कानून व्यवस्था इतना लचर है, जिस कानून में इन वर्गो की हितों की संरक्षण संभव नहीं है। सवैंधानिक तौर पर आदिवासी समुदाय की विकास के लिए जितने भी कानून बनी है। सरकार सफेद पोस लोग जिनका शोषण और लूट में जुट जाते हैं। उन्होनें आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कहा, कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हमारा धरोहर है। दादा जी ने गोंडवाना को सता तक पहुंचाने के लिए जो सपना देखा था। जिनका सपना पूरा हो। और हमारा भी लक्ष्य यही होना चाहिए, आजादी के बाद से हम कांग्रेस से नाराज हुऐ तो भाजपा को जिताते थे,और भाजपा से नाराज हुऐ तो कांग्रेस को जिताते रहे। क्या हमें न्याय मिला? नहीं मिला। जिन्होंने कभी भी आदिवासियों की भाषा संस्कृति को संरक्षण नहीं दिया। इसलिए हमें इन दोनों दलों को छोड़ना होगा। वहीं गोंडवाना को सता में लाना होगा। उन्होंने सभाकक्ष में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से कहा, कि अगामी लोकसभा चुनाव में हमें जमीनी लड़ाई लड़ना होगा और समर्पण की भावना से काम करना होगा। तथा कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी से हमें मिला है, निर्वहन करने की जरूरत है। सभी पदाधिकारियों ने अगामी लोकसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए संकल्प लेके जाना होगा।
आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम सहित पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ सिंह केराम ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से पार्टी प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह मरकाम, तथा डॉ बालमुकुंद सिंह मरावी के द्वारा किया गया।
