गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नव निर्वाचित विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम का कोरिया जिला में लोगों ने जगह जगह पुष्पहारों से किया स्वागत, गोंडवाना अमर रहे की नारेबाजी तथा पटाके से गूंज उठा।

                  (विशेष प्रतिनिधि द्वारा)

कोरबा /कोरिया/गोंडवाना उदय न्यूज/ 23 जनवरी 2024, कुछ भी हो कांग्रेस की हैसियत घटने के बाद आगामी लोक सभा चुनावों के लिए सता की सियासी दौड़ में सवाल उठना लाजिमी है। अपने ही पीठ थपथपाने में माहिर कांग्रेस पार्टी सता से बाहर होते ही सिकुड़ती कांग्रेस फूंक फूंक कर कदम रख रही है। अमूमन अब बेहद संवेदनशील लग रही है। वहीं आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गोंडवाना कांग्रेस की आंतरिक शक्तियों के लिए सबसे बड़ा रोड़ा बन गया है।

वर्तमान में रिपोर्ट टटोलने तथा माहौल की तपिश की घटना आम है। लिहाजा गोंडवाना के सामने कोरबा लोक सभा की जीत भी सतारूढ़ पार्टियों के लिए मुंगेरी लाल की हसीन सपने जैसा हो गया है। अलबता चौतरफा गोंडवाना की बढ़ते जनाधार एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर जानकारी की मानें तो,गोंडवाना के सुप्रीमों तथा विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम कोरबा और कोरिया जिला में आयोजित विभिन्न सम्मान समारोह में जनता के प्रति जताया आभार जताया, तथा कहा आगामी लोक सभा चुनाव में गोंडवाना को दिल्ली के सदन तक पहुंचाना होगा।  यूं कहें तो, छत्तीसगढ़ राज्य में आदिवासियों के बीच इन दिनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पाली तानाखार के नव निर्वाचित विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के आगमन सुनते ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगती है।

अलबता गैर राजनीतिक दलों में कसमसाहट लाजमी है, जिनका दौरा कोई राजनीतिक चुंबक से कम नहीं है। सच मानें, विधायक मरकाम के दो दिवसीय पार्टी दौरा में उपस्थित हजारों की भीड़ ने एक नया कयास खड़ा कर दिया है। जैसा कि 22 जनवरी को कोरबा जिले के उत्तरी सरहदी विधान सभा पाली तानाखार क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिनपुरी में गोंडवाना भवन उदघाटन समारोह तथा रात्रिकालीन सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हजारों की लेकर 23 जनवरी को ग्राम लैंगा में पारम्परिक बार उत्सव में शामिल होकर वहां स्थापित पेन शक्तियों में पूजा अर्चना कर सर झुका कर नमन किया। वहीं आयोजित कार्यक्रम में हजारों की भीड़ में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए आयोजको को इस बार कार्यक्रम जो तीन साल 12 दिनों तक चलने वाला उत्सव को सदैव बनाए रखने का आव्हान करते हुए 5000 रूपये का सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर कोरिया जिला के ग्राम पंचायत पटना स्थित गोंडवाना कार्यालय का उदघाटन समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह का भी जोरदार स्वागत किया गया। जिन्होंने अपने आसंदी से कहा कि आज छत्तीसगढ़ जो सरकार खड़ी ओ गोंडवाना के बदौलत खड़ी है। आज इन क्षेत्रों प्रशासनिक अमलों का गुंडा गर्दी चलता है। इस बारे में आदिवासी समुदाय को सोचना होगा। पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय सिंह ने कहा कि सरकार आदिवासी क्षेत्रों में कार्पोरेट लाकर आदिवासियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के रेत और पत्थर में पैसा है, पर सरकार लोगों को लूट लिया, वहीं स्थानीय लोग युवधिष्ठिर बन कर आंखो में पट्टी बांध कर लिए हैं। लिहाजा निर्दोष आदिवासी समुदाय के लोग जेल काट रहे हैं। कहां गया भाजपा का भयमुक्त सरकार। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा किया गया।

इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम प्रत्याशी सोनहत भरतपुर का भी जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होनें लोकसभा चुनावों के लिए लोगों को तथा पार्टी कार्यकर्त्ताओ को जिम्मेदारी से काम करने का आग्रह किया है। वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों ने जगह जगह लोगों को संबोधित किया।