केल्हारी जिला मनेंद्रगढ़ एमसीबी छत्तीसगढ़, गोंडवाना उदय/GCG NEWS/19 सितंबर 2023, गोंडवाना साम्राज्य के जबलपुर गढ़ा पुरवा राज्य के तत्कालीन गोंड मराबी राजवंश के राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का 166 वा बलिदान दिवस एमसीबी जिले के ब्लॉक केल्हारी के ग्राम पंचायत बाला महादेवपुर स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जैसा कि 18 सितंबर 1857 को अंग्रेजी हुकूमत 52 वी रेजीमेंट के द्वारा दोनों पिता पुत्रो को तोप के मुंहाने में खड़ा कर क्रूरता के साथ मौत का सजा सुनाया था। जिनके शहादत के अवसर पर गोंडवाना स्टुडेंट यूनियन द्वारा बलिदान दिवस समारोह आयोजित किया गया था। और शहादत हुऐ राजाओं के छाया चित्रों में फूल अक्षत नारियल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जिला एमसीबी के गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के जिला अध्यक्ष वीर सिंह उइके,और जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह पावले, जिला सचिव गोरेलाल मरकाम, जिला महासचिव शिव शंकर पोया, जिला कोषाध्यक्ष कु सोनिया पोया,जीएसयू के मीडिया प्रभारी समय लाल उदय केल्हारी ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक कुमार किलहरी, ब्लॉक के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष विजय पावले, सहित बाला ग्राम पंचायत के सरपंच,और एमडी संतोषी आयाम मुख्य रूप से शामिल हुए। आयोजित कार्यक्रम सभी के सहयोग से शंकर शाह मरावी और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सभी ग्राम वासियों ने कार्यक्रम को सफल होने के लिए पूरी तरह से सहयोग किया। वहीं हमारा गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन जो हमेशा स्टूडेंट के हितों की संरक्षण के लिए तत्पर रहता है। वह हमारे गोंडवाना साम्राज्य के राजाओं के बलिदान दिवस को सम्मान के साथ मनाया गया । इस बलिदान दिवस में नशा मुक्ति अभियान के बारे में भी सलाह दिया गया। और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और छात्रो की समस्याओ के प्रति जगरूप किया गया। तथा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचें छात्र छात्राओं के पालकों को भी शिक्षा के प्रति सचेत किया गया। और कहा गया कि शिक्षा जीवन का अहम हिस्सा है। और अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने बच्चों को स्कूलों में दाखिल करें।