छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश, गोंडवाना उदय न्यूज 12 सितंबर 2023 आज अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी द्वारा जिले के चावलपानी तामिया के विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव में विशाल महाआंदोलन किया गया।
जानकारी की मानें तो अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के तत्वाधान में दूधी नदी पर बन रहे बांध के विरोध में महा जन आंदोलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झमक लाल सरयाम के नेतृत्व में किया गया। उस दौरान उन्होंने कहा कि हम एक इंच भी भूमि हम किसी भी शर्त में नहीं देंगे।
जमीन हमारी है, आपकी नहीं, तुम्हारे बाप की,गोली खाने को तैयार हैं, लेकिन एक इंच भी जमीन नहीं देंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बांध प्रभावित किसान व किसानों के समर्थन मे जिले के कोने-कोने से आये पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। जिस आंदोलन में मुख्य रूप से झमकलाल सरयाम, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिवजी धुर्वे कार्यक्रम अध्यक्ष,इंद्रभान शाह उइके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुजारी धुर्वे राष्ट्रीय महासचिव, डा.सीएम गेडाम, देवरावेन भलावी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा, पवनशाह सरयाम, जिला अध्यक्ष तथा पार्टी युवा मोर्चा छिंदवाड़ा, चंद्रमोहन शाह कुमरे,दिनेश इवनाती सभापति जनपद पंचायत जुन्नारदेव, सुखचंद धुर्वे जनपद सदस्य,रेशलाल धुर्वे, वासुदेव वरकड़े पांढुर्णा, अजबराव इरपाची पांढुर्णा, देवीप्रसाद उइके जनपद सदस्य, शिवजी धुर्वे, भानूप्रतापशाह उइके, संजय उइके ब्लाक अध्यक्ष तामिया ,मेहरबान कुमरे ,रघुवीर उइके,सेवकराम इवनाती, देवकीनंदन ठाकुर, राम अवतार धुर्वे ,सुकलसिंग उइके पूर्व सरपंच,एवं होंशगाबाद एवं नरसिंहपुर जिले से भी बड़ी संख्या मे बांध प्रभावित एवं बफरजोन से विस्थापित हो रहे आदिवासी जनसमुदाय शामिल हुए।
गोंडवाना की बुलंद आवाज मनमोहन शाह बट्टी जी के जाबांज सिपाही लड़ेंगे और जीतेंगे। जय जोहार का नारा है यह जंगल जमीन हमारा है। आंदोलन में तीव्र गति से नारा बुलंद रहा।