अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झमक लाल सरयाम ने कहा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी राजनेता के रुप में, सता में जनता की ताकत से सरकार बनायेगी।

         (स्वरूप सिंह ठाकुर ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा)

छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश, 10 सितंबर 2023, गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया, मध्य भारत की वर्तमान राजनीति के इतिहास में सरकार के प्रति हुई नफरत से अवतरित जो सता में बैठने का सपना देखने वाले अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी सामने आ जानें से गैर राजनीतिक दलों में धुंध छाई हुई है। वहीं राजनैतिक खेमों में भारी हड़कंप है। जो बहरहाल जो जमीनी मुद्दों को लेकर राजनीति की रुख को नई राह की ओर मोड़ दिया है। जो वैकल्पिक राजनीति का उदय छिंदवाड़ा से जोर पकड़ लिया है। और मध्य भारत स्थित छत्तीसगढ प्रदेश की गोंडवाना पेंच प्रभावित होने से जिसे इंकार नहीं किया जा सकता है।

जैसा कि आज छिंदवाड़ा जिला के बिजोरी पठार अमरवाड़ा में अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष झमकलाल सरयाम के अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में गोंडवाना उदय मध्य प्रदेश न्यूज को अपने अनौपचारिक सवालों के जवाब में अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झमक लाल सरयाम ने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जिस भरोसा के साथ सिंहासन की ओर लौट रही है। जो हमारी राजनीतिक दौर के कारण सियासी आकाश में गोंडवाना का कुछ और उजाला होता दिखाई दे रहा है। हमारा मुद्दा है दो हाथ को काम और खेत को पानी। दरअसल गैर क्षेत्रीय दलों की राजनीतिक पिपास समय के साथ अब उसकी धार कमजोर होते चली जा रही है। हमारी पार्टी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के उन सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी जहां पर गोंडवाना का अपना हल्का है। उन्होंने कहा गोंडवाना का इतिहास में पेनवासी मनमोहन शाह वट्टी जैसे कद काठी वाला ईमादार और गोंडवाना का कर्मठ नेता अब तक मध्य प्रांत में नहीं बन पाया। जिनका हकीकत और संघर्ष पूर्ण जीवन गोंडवाना के लिए प्रेरणा से कम नहीं। जिनका अधूरा सपना को पूरा करने के लिए कहने की जरूरत नहीं है। वैसे तो गोंडवाना की राजनीतिक की इतिहास को देखा जाए तो दो फाड़ जरूर है लेकिन हम बदलाव के राजनीति की बुनियाद के लिए तैयार हैं।  अलबता दांव के बीच राजनीति की सियासी दलों में हम किसी पार्टी के सिद्धांतो के पक्षधर नहीं हैं। उक्त बातें अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष झमक लाल सरयाम ने गोंडवाना उदय मध्यप्रदेश न्यूज टीम की ओर से पूछे गए सवालो के जवाब में कहा। न्यूज टीम ने यह भी कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी का चुनावी रुख क्या होगा। दोनों पार्टियों का सिद्धांत सता तक पहुंचना है। और गोंडवाना राज्य निर्माण हमारा उद्देश्य है। लेकिन सामाजिक पीड़ा से उपजी हुई हमारी पार्टी है, तथा वैचारिक सिद्धांत उससे पृथक है। हमारा लक्ष्य है और संघर्ष जारी है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकांश विधान सभा सीटों पर हमारा प्रत्याशी हों। जिनका सता में भागीदारी हो। उनसे कथित रूप से पूछे गए सवाल के जवाब में कि क्या आपकी पार्टी किसी गैर राजनीतिक दलों से तालमेल करेगी इस बात पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरयाम ने दो टूक शब्दों में कहा यह तो वक्त ही बताएगा।

जैसा की आज चुनावी रणनीति को लेकर विधान सभा क्षेत्र अमरवाड़ा में केवल प्रदेश के चुने हुए प्रतिनिधियों को बुलाया गया था। पार्टी द्वारा जिसका रणनीति बिजोरी पठार अमरवाड़ा में आयोजित किया गया था।

जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुश्री मोनिका मनमोहन शाह बट्टी  को विधानसभा पहुंचाने का लिया संकल्प लिया गया। तथा बूथ लेवल पर सभी कार्य कर्ताओ को काम करने का निर्देश दिया गया। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य रूप से अध्यक्षता झमक लाल सरयाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में इंद्रभान शाह उइके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुजारी धुर्वे राष्ट्रीय महासचिव, संतलाल परतेती राष्ट्रीय प्रवक्ता, चंद्रमोहन शाह कुमरे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पवनशाह सरयाम जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ छिंदवाड़ा,अतरलाल धुर्वे जिला उपाध्यक्ष,जयलाल परतेती ब्लाक अध्यक्ष अमरवाड़ा सहित विधानसभा अमरवाड़ा सहित प्रदेश भर के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।