गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा कोरबी बाजार में एक पूर्व चौकी प्रभारी के निर्देशन में अवैध वसूली के विरोध में जनांदोलन प्रदर्शन आमसभा।

(विजय मराबी विशेष संवाददाता द्वारा)

कोरबा छत्तीसगढ गोंडवाना उदय GCG न्यूज ग्रुप,20 अगस्त 2023, सूत्रों की मानें तो कोरबा जिले के उतरी सरहदी अनूसूचित जनजाति इलाका जहां पुलिस चौकी कोरबी के आस पास के भोले भाले आदिवासी जनता इस बात के लिए सबसे ज्यादा आक्रोश में देखे गये। जहां पूर्व में पदस्थ जो एक चौकी प्रभारी जो छत्तीसगढ राज्य का एक राजनेता का दुहाई देकर अपने को बेखौफ निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करना राशि उगाही करना अपना नैतिक दायित्व मान लिया था। और स्थानीय कोरबी बाजार के फट्टेदारो से लेकर साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वालों से महिना में 300रूपये की उगाही करने का आरोप लगा था। वहीं छोटे छोटे मामलों में भोले भाले आदिवासियों को सबसे ज्यादा डरा धमका कर उगाही करने का मामला प्रकाश में आया था। इस घटना की जानकारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों को पता चलते ही विधिवत जिला प्रशासन को सूचना देकर तत्काल उक्त चौकी प्रभारी को हटाने तथा कई लंबित मामलों की जांच तथा कार्यवाही को लेकर विरोध जताया। इस कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम एवं पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह सहित पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष पसान शिवरामसिंह मार्को सहित कई अन्य पार्टी के वरिष्ट पदाधिकारियो ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पाली तानखार के भावी प्रत्याशी श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओ सहित भारी संख्या में लोगों ने बाईक रैली निकाला। रैली ग्राम लाद से फुलसर होकर कोरबी तक रैली प्रदर्शन नारे बाजी कर विरोध जताया। वहीं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मरकाम ने कोरवी बाजार में स्थानीय दुकानदारों से जाकर मिला तथा पूर्व चौकी प्रभारी के निर्देशन में प्रत्येक व्यापारी से शौहाद्र पूर्वक मुलाकात कर पुलिस द्वारा कथित उगाही करने की मामले का संज्ञान लिया। और भविष्य में स्थानीय पंचायत अनुबंधित ठेकेदार को छोड़कर बैठक में किसी प्रकार का कोई अवैध उगाही करता है। तो हम आपके साथ हैं। उसके बाद रैली खजुरपारा जाकर एक आम सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम जी ने अपने आसंदी से कहा हम बहुत सीधे साधे लोग हैं हमारे लोगों के साथ लोक सेवक अपने को ताकत वर समझ कर या कोई गुनाहगार समझ कर अवैध उगाही करे हम बर्दास्त नहीं कर सकते। यह हमारा अंतिम चेतावनी है। उन्होंने कहा आप लोगो ने बीते चुनाव में जो चूक किया है वैसा आने वाले समय में मत कीजिएगा। हम दादा के उन सपनों को हकीकत में बदलने के लिए आज राजनैतिक परिदृश्य में एक साथ खड़े जो एक एक मायने रखता है। आपके साथ अन्याय अत्याचार होता है आखिर आज आपके साथ कौन है। आज भाजपा कांग्रेस ने आदिवासियों को तोड़ दिया इसलिए आज हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। हम अपने अधिकारों की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए यह हमारा वैचारिक लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आज यहां के नेता लोग जनता को बहुत धोखा दिए । यहां तक यहां के आदिवासियों की शोषण को किसी ने नहीं रोक पाया। साथ ही सरकार ने यहां के लोगों को दारू पिलाया तथा धन धर्म दोनो को लुटा इसलिए आज आप संकल्प लेकर चलिए की हम शराब नहीं पीयेंगे। आज आदिवासियों मूलनिवासियों का सिर जग जाए तो खुद विकास कर लेंगे। इतना बड़ा हमारा राज चलता था क्या इंसाफ मिला। इसलिए न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में आए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा और कांग्रेस पार्टी अपनी सवैधानिक और नैतिक दोनों ही तरह के अधिकारों को खो दिया है, और धूर्तता की राजनीति करना चाहती है। आज इन दोनों पार्टियों के अलोकतांत्रिक और धर्मांध ताकतों के चेहरे खोदे जाएं तो इस काले दिन के बाद जब गोंडवाना का सूरज निकलेगा तो इनके चेहरों को अच्छी तरह उजागर करेगी।


डॉ उदय ने कहा भाजपा कांग्रेस के लोग चाहते हैं कि आज तक यहां के मूल निवासी आदिवासी जनता को न्याय नहीं मिला तो अब मिलेगा भी नहीं, अब हमें इनके जायज और नाजायज सम्मान दिलाने वालों से सावधान होने की जरूरत है। डॉ उदय सिंह ने जोर देकर कहा कि देश में भ्रष्टाचारियों ने देश की साख को आग में झोंक दिया है, जिससे देश की सरकार आज आदिवासियों की सीधी सी बात को पेंचदार बना रही है। डॉ उदय सिंह ने कहा कि आज सरकार जल जंगल और जमीन पर युगों युगों से बसने वाले आदिवासी समाज को कानून और व्यवस्था का सवाल दाग कर अपंग बना रही है।
उन्होंने कहा यह पांचवीं अनूसूचित क्षेत्र है जहां संविधान की अनुच्छेद की धारा 244(1) जहां आदिवासियों की विशेषाधिकार कानून जुड़ी है क्या पालन हो रहा है। इसलिए आपको तय करना है कि आखिर हमारा अधिकार कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा समाज में राजनीति का महत्त्व होता है। इसलिए आज आप अपने बेटा को सदन में भेजिए जो आपके हितों की संरक्षण कर सके। डा उदय ने कहा आज सबसे पहले शिक्षा के प्रति ध्यान दीजिए। आज आपका अज्ञानता ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ी ताकत बन गया है। जिनके झांझा में आकर अपने बहुमूल्य वोट को खो देते हैं। हम आपमें एक सामाजिक चेतना जगा रहे हैं। आने वाले 2024 में यहां पाली तानाखार का विद्यायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हो आप सपथ लेकर जाएं।