गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का पूर्व विधायक व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उईके चुनावी मिशन 2023 को लेकर जबलपुर पहुंचा, पार्टी की गतिविधियां हुई तेज, जिले के सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा।

   (राम गोपाल सिंह उईके ब्यूरो चीफ जबलपुर द्वारा)

जबलपुर मध्यप्रदेश गोंडवाना उदय/GCG न्यूज ग्रुप, 20 अप्रैल 2023, मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक सक्रिय राजनैतिक दल के रूप में अपना पहचान बना चुकी है।

यूं तो आदिवासियों की भलाई के नाम पर सतारूढ़ राजनैतिक दल अन गिनत स्वांग भर ले, पर सच्चाई के आईने में तहकीकात करने पर यह विकास की बाते थोथला साबित हो जाता है। आज युगों युगों से बसने वाले बहुसंख्यक आदिवासी समुदाय को सरकार कानून और व्यवस्था का सवाल दाग कर अपंग बना रही है। तथा इन वर्गों की रुख को सरकार नहीं पहचान सकी है। लिहाजा 75 वर्षों की खोज के बाद भी सरकार आदिवासी समाज की अपने जल जंगल और जमीन से वेदखल हो रहें हैं। जिसका जिम्मेदार वर्तमान सरकार है। उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक व पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दरबू सिंह उईके ने कहा है। जिनका आज प्रदेश स्तरीय दौरे के दौरान श्री उईके का आज जबलपुर शहर पहुंचे। जिस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी संभागीय महामंत्री श्री सखावत खान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष दीपेंद्र मरावी मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह news7 सी के जिला चीफ राजेश जैन आदि दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ता इंडियन कॉफी हाउस दीनदयाल पहुंचे जहां श्री दरबू सिंह उइके का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया जहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूछे गए सवालों में श्री उइके ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मिशन विजन 2023 को लेकर के पूरे मध्यप्रदेश मैं हमारा दौरा चालू है। इसी दौरान जबलपुर आना हुआ जहां जबलपुर के सभी 8 विधानसभा सीटों में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी जिसका चयन विधानसभा क्षेत्र से ही होगा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश में एक तीसरा विकल्प के रूप में जनता के सामने जा रही है और प्रदेश की जनता का हमें पूर्ण समर्थन भी मिल रहा है!