दो दिन पहले से मरा भालू को जंगली जानवरों ने नोंच खाया- वन विभाग की तफ्तीश जारी

   (बुधराम सिंह पावले संवाददाता प्रेमनगर)

GONDWANA UDAY NEWS GRUP INDIA 

केदारपुर सूरजपुर 11जनवरी2023, जिले के प्रेमनगर में नर भालू का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया हैं। खेत में भालू का शव मिलने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमर गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद वन अमला के टीम मौके पर पहुंची। यह घटना प्रेमनगर एक परी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केदारपुर की हैं।जानकारी के मुताबिक, यह घटना ग्राम केदारपुर के बैरागी घाट की हैं। केदारपुर और प्रेमनगर के जंगल के समीप राजस्व क्षेत्र के खेत में एक भालू का शव पड़ा हुआ था। खेत में शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन अमला के टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के टीम भालू के शव को पीएम कराया।

वन विभाग के टीम ने बताया कि, भालू की मौत लगभग एक 2 दिन पहले की हैं, और भालू के शरीर के कई अंग गायब हैं। वही भालू की मौत कैसे हुई, इसकी पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। फिलहाल वन विभाग के टीम जांच पड़ताल में जुटी हैं।