कृष्ण कुमार कोराम, 28 मई 2022 कोरिया जिला के अंतर्गत बीते दिनों पटना 84 परगना के ग्राम पंचायत परिसर पटना में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा का बैठक हुआ।जिसमें छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के उपाध्यक्ष बलिंदर प्रसाद आयाम जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा का विस्तार करते हुए कोरिया जिला में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा का जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पटना के पूर्व सरपंच श्री राकेश प्रताप सिंह जी – संरक्षक जिला कोरिया, श्री विजय सिंह पोया जी बैकुंठपुर – अध्यक्ष जिला कोरिया, श्री जगमोहन सिंह पेंद्रो जी सोरगा – कार्यकारिणी अध्यक्ष जिला कोरिया, श्री धनसाय सिंह मरावी जी मुरमा – उपाध्यक्ष जिला कोरिया, श्री चंद्र प्रकाश श्याम जी पटना – कोषाध्यक्ष जिला कोरिया, श्री महेंद्र सिंह पोया जी बिलारो – महा सचिव जिला कोरिया, श्री महंत सिंह मरकाम जी कसरा – अध्यक्ष युवा प्रभाग जिला कोरिया एवं श्रीमती प्रमिला सिंह पुषाम जी पटना – अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला कोरिया के पद पर उपस्थित गोंड समाज के सदस्यों द्वारा मनोनीत हुए। छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा का कोरिया जिला में जिला कार्यकारिणी गठन होने पर जिले भर के गोंड समाज में भारी उत्साह बना हुआ है।