कोरिया जिला में भरतपुर तहसील स्थित ग्राम पंचायत चरखर में बिजली खंंम्भा ढह जाने से बीते चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप्प – ग्रामीणो में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी।।

(अंगदसिंह टेकाम संवाददाता द्वारा)

कोरिया छत्तीसगढ़ GCG NEWS 26 मई, वैसे तो चिलचिलाती धूप के बाद मौसम ने जिस कदर करवट बदली है, तेज अंधड़ और बारिस कमोवेश लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। तेज आंधी और तूफान से कोरिया जिले के भरतपुर तहसील के कई हिस्सों में लोगों का छत तथा पेड़ पौधों सहित बिजली के खंभे गिर जाने की जानकारी है।

जैसा कि बीते 23 मई को ग्राम चरखर पवन घर के पास बिजली का एक खम्भा ढह गया। जिससे तार टुट जाने की शिकायत है। लोगों का शिकायत है, कि संबंधित जनकपुर स्थित बिजली सब स्टेशन के कर्मचारियो को उपभोक्ताओ द्वारा बार बार फोन करने के बाद भी बिजली कर्मचारियों द्वारा न उठाने पर लोगों में आक्रोश  देखा जा रहा है। यहां तक कि शीघ्र बिजली आपूर्ति न होनेे पर लोग आंदोलन का चेतावनी तक दे रहे हैं। बहरहाल कोई जनहानि की जानकारी नहीं है।