कोरिया छत्तीसगढ़/ कंजिया 13 मार्च 2022,आज जिले के उतर पश्चिम छोर पर बसी सरहदी ग्राम कंजिया जो तहसील भरतपुर के अन्तर्गत आता है। जहां मृतक प्रदीप अपने जीजा के घर रिमार जिला सीधी मध्यप्रदेश से घूमने आया था। उसके बाद वह अपने पड़ोसी गांव कंजिया में अपने रिश्तेदारों के यहां घूमने नई डिजायर गाड़ी को अकेले ही चला रहा था, कि अचानक कंजिया सीमा बेरियर के पास समय दिन तड़के 1 बजे करीब उसका हाथो से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। कार चालक प्रदीप का मौके पर ही मौत हो गया। जिसमें मृतक प्रदीप सिंह ग्राम हड़बडो जिला सीधी म प्र का बताया गया। लाश को पंचनामा कर जनकपुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शव को फिलहाल शव परिक्षण के लिए जनकपुर भेज दिया गया है।