सिरफिरे आशिक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर खुद पर गोली चलाया, घटना स्थल पर हुआ युवक की मौत, युवती जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में हुआ रेफर, युवती की हालत नाजुक ।

(डी. पी. एस. मरकाम जिला ब्यूरो चीफ) सूरजपुर छत्तीसगढ़ GCG NEWS, 12मार्च 2022 सूरजपुर जिला के जनजाति बाहुल्य क्षेत्र प्रेमनगर जहां पर एक शासकीय  महाविद्यालय संचालित है। सच मानें तो सुरक्षा अव्यस्था से घिरे यह कालेज के समीप घटित यह घटना जो एक युवक द्वारा सरे आम गोली चलाने जैसे घटना यहां की    सुरक्षा व्यवस्था की नींव हिला दिया है।

जैसा कि सूत्रों की मानें तो प्रेमनगर कॉलेज के पीछे एक सिरफिरे आशिक ने लड़की पर गोली चला दी है। लड़की को गोली मारने के बाद सिरफिरे युवक ने अपने कनपटी पर गोली दाग लिया। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। गोली लगने से लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है, मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम द्वारा तत्काल लड़की को अंबिकापुर उपचार हेतु भेज दिया गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के गांधीनगर में कॉलेज के पीछे ग्राम केदारपुर निवासी संजय भगत नामक लड़के ने प्रेमनगर कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा जो केदारपुर के ही रहने वाली है। सिरफिरे आशिक ने लड़की के ऊपर गोली चला दी है। सूत्रों की मानें तो दोनो के बीच प्रेम प्रसंग था, ऐसा बताया जा रहा है। गोली लगने से घायल लड़की को तुरंत प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे एरिया को प्रशासनिक टीम द्वारा घेर लिया गया है। वही कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं को कॉलेज के अंदर ही रहने को कहा गया है। क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है, वही पूरा क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।