कोरिया/भरतपुर/ GCG NEWS/ 31दिसम्बर 2021 जिले से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर चांगभखार अंचल में स्थित भरतपुर एक तहसील मुख्यालय संचालित है। जो आदिवासी बाहुल्य इलाका है।जहां सर्वाधिक जनजाति वर्ग के लोग अधिकांशत: निवास करते हैं। जिनमें से गोंड, बैगा, कंवर कोल उरांव समुदाय के लोग प्रमुख रुप से बसे हैं। जहां के लोग ज्यादातर कृषि और मजदूरी पर आधारित होते हैं।
जिन इलाकों में गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज की ओर से लगातार जनता से मिलो कार्यक्रम का आयोजन आये दिनों होते रहता है। इसी क्रम में बीते 30 दिसम्बर 2021 दिन गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक भवन में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज के संपादक डॉ एल एस उदय के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रेस और जनता के बीच समन्वय स्थापित कर जनता की हर मुसीबत को उठाना और साथ देना। इस कार्यक्रम में अपने आसन्दी से बोलते हुए न्यूज प्रमुख डॉ एल एस उदय ने कहा कि हम जिस समाज में पैदा लिये हैं।जिस समाज का कर्ज हमारे उपर है, और जिनके बीच जाकर उनके हितों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होनें कहा
देश का चौथा स्तंभ में मीडिया में जुड़ने वाले सभी युवा प्रेस प्रतिनिधियों को समाज में ईमानदारी के साथ समाचार कवरेज करने की बात कही। तथा प्रत्येक जिलों से लेकर हर पंचायतों में गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज/ GCG NEWS का अपना प्रेस प्रतिनिधि,संवाददाता हों। जो अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत हर समाचार को कवरेज कर समाज की आईना के रुप में कार्य करे,जिसका समाज में अपना लोकप्रियता और सम्मान हो। जिस कार्यक्रम में भरतपुर तहसील के न्यूज प्रमुख अंगद सिंह टेकाम के अध्यक्षता में क्षेत्रीय जनप्रति निधि जिला पंचायत सदस्या फूल कुवर नेटी,गोंडवाना मातृ शक्ति प्रकोष्ट प्रमुख, के के कोराम जिला ब्यूरो चीफ ग्रामीण तथा यसवंत सिंह मराबी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सहित प्रेस प्रतिनिधी कु नेहा सिंह,पुष्पराज यादव बीरसिंहपुर म प्र पाली ब्लॉक ब्यूरो चीफ, पुष्पराज सिंह, बलिराज सिंह,राजेश सिंह कुशराम, सहित राधे कृष्ण पोर्ते, अतिथि पूर्व लोक सभा प्रभारी सरगुजा, पुरषोतम मरकाम गोंडवाना महासभा सूरजपुर, देव शरण सिंह ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष भरतपुर,अंगद सिंह टेकाम ब्लॉक उपाध्यक्ष, राम बहोर मरकाम प्रेस प्रतिनिधी धर्म सिंह कुशराम सहित सैकड़ो प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।