गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा चिरमिरी के बगनच्चा दफाई में हुआ पार्टी कार्यक्रम का आयोजन, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय के आतिथ्य में दर्जनों भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर, गोंगपा का दामन थामा।

(प्रदीप कुमार प्रजापति द्वारा)

चिरमिरी कोरिया / छत्तीसगढ /12 दिसम्बर 2021, आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान मे चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी के वार्ड नंबर 17 में पार्टी की ओर से स्थानीय जन समस्याओ को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय के आतिथ्य में कार्यक्रम का प्रांरभ हुआ। इस दौरान स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चिरमिरी नगर निगम के भीतर सर्वाधिक संकट पेयजल समस्या की बताया गया। जहां के स्थानीय लोगों का कहना था, कि वार्ड नंबर 17 बगनच्चा दफाई हेतु विगत चार साल पहले से पानी टंकी निर्माण के लिए पार्षद मद से राशि स्वीकृति हो चुकी है। लेकिन आज पर्यन्त पानी टंकी की निर्माण अधर में है, लोग पतले पतले पाइप के सहारे पानी अपने घरों तक ले जाकर गुजर बसर कर रहे हैं। जहां के लोग शुद्ध पानी के लिये तरस उठे हैं। तथा बूंद बूंद पानी के लिए तरसते देखे गये। सैकडों सालो से उंचे टीलेनुमा जगहों में बसे यहां की जनता के बीच पहुंचे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय जिनके सामनेे लोगों ने अपनी पीड़ा को काफी नजदीक से बताया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे  जनता की दर्द को काफी गंभीरता के साथ सुना, और कहा कि हमारी पार्टी आपके साथ है। हम आपके हर समस्याओ को लेकर आपके साथ रहेंगे। चूंकि हमारी पार्टी कोई पूंजी पतियों की पार्टी नहीं, बल्कि गरीबों की पार्टी है। आपके पीड़ा को हम समझ रहे हैं। डॉ उदय ने अपने आसन्दी से कहा कि आज भाजपा और कांग्रेस जिनकी हम क्या बुराई करेंगे, इनकी षड्यंत्र को सारी दुनियां जानती है। यह दोनो पार्टी केेवल सनसनी पर जीते हैं। जिनका चरित्र सापनाथ और नागनाथ से कम नहींं, आज हमें समझने की जरुरत है।

वहीं उन्होनें इस दौरान पार्टी के भीतर एक वृहद  रुप रेखा तैयार कर कहा कि साल दर साल चुनावी दौर में हम जो चूक करते आ रहे हैं। जिसका इसका सजा यहां के मूल निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। कोरिया जैसे पांचवी अनुसुचित हल्को मे सरकार की कोई विशिष्ट कानून लागू नहीं होता। फिर भी मनमर्जी कर रही है। इसलिये इनके द्वारा जन जाति हल्को में थोपी जा जा रही का हमें कठोर कदम उठाने की जरुरत है। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में आये     सैकडो  भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने पार्टी छोड़ कर गोंडवाना का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय ने सतारुढ पार्टियों की दामन छोड़ कर आये नये पार्टी सदस्यों को बधाई दी।जिनमें से धर्मजीत सिंह वार्ड 15,जो लंबे समय तक भाजपा के साथ थे दो बार पार्षद चुनाव भी लड़ चुके हैं। साथ में वार्ड 9 गेल्हापानी के बबलू दाहिया,वार्ड 13 से जाहिर अहमद, वार्ड 17  दिले श्वरि मरकाम हल्दीबाड़ी के प्रमिला राठीया, तारा मनी एक्का मोनिका टोप्पो, देवंती मानिकपूरी, अंजू मराबी, सुनीता कुल्होरी सहित सैकड़ो लोगों ने पार्टी में आकर पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संम्भाग के महामंत्री इरफान शेख, कार्यकारिणी सदस्य सुक्खूराम ध्रुवे सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।