मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना जर्नलिज्म एशोसिएशन का एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

(रजनीदेवी पावले संवाददाता द्वारा)

मनेंद्रगढ़ कोरिया छत्तीसगढ GCG NEWS कोरिया जिले के अविभाजित नवीन जिला मुख्यालय में बीते 22 सितंबर 2021को गोंडवाना उदय समाचार प्रकाशन समूह की ओर   मंनेद्रगढ़ में गोंडवाना जर्नलिज्म एसोसिएशन की बैठक आहुत किया गया। जिसमें गोंडवाना उदय  एवं वेब GCG NEWS GRUP के मुख्य संपादक डॉ एल एस उदय ने समाज में पत्रकारिता का महत्व विषय पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में पत्रकारिता में जुड़े नये ग्रामीण पत्रकारों को इस दिशा में कार्य करने की जानकारी दिया। जिस कार्यशाला में ग्राम पंचायत स्तर से लेकर संभाग स्तर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिन्हें बेहतर तरीके से देश का चौथा स्तंभ मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने की जानकारी दिया। तथा समाज में पत्रकारिता का महत्व विषय पर आयोजित कार्यशाला में आये सभी प्रेस प्रतिनिधियों को समझाया गया, तथा कहा कि आज मिडिया जगत में यह समाज  काफी पिछड़ चुका हैं। इसलिए इस आज समाज के युवाओं को पत्रकारिता का महत्व को समझने की जरुरत है। उन्होनें कहा आज मीडिया के क्षेत्र में जो जागरूपता आयी है। जिसका परिणाम है कि आज हम यहाँ हैं ।और विश्वास है कि आने वाले समय में गोंडवाना उदय का मीडिया जगत में अपना एक पहचान होगी। उन्होनें कहा कि गांव की सतह से उपर उठकर समाज के दबे कुचले शोषित वर्गों का एक आवाज बनने की जरुरत है। तथा उन्होनें कहा किसी भी समाचार की परत की सच्चाई व निष्पक्षता पर ध्यान देना होगा। डॉ एल एस उदय ने कहा कि पत्रकारिता  राष्ट्र और समाज का सबसे बड़ा सेवा का कार्य है। जिस पर हमें गौरवान्वित होना चाहिए। इस कार्यक्रम में गोंडवाना उदय समाचार पत्रिका के उप संपादक एम आर सोनी,सरगुजा संभाग के ब्यूरो चीफ छतरपाल सिंह,सूरजपुर जिले के  ब्यूरो चीफ दुर्गाप्रसाद मरकाम,कोरिया जिले के ब्यूरो चीफ कृष्णकुमार कोराम, कोरिया जिला ग्रामीण संवाददाता अनिल कुमार टेकाम, शहडोल के ब्यूरो चीफ कमलेशकुमार उइके, खड़गवां जनपद के ब्यूरो प्रमुख, विजय कुमार मराबी,भरतपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख कु मधु यादव, विशेष प्रतिनिधि अंगदसिंह टेकाम  मंनेद्रगढ़ जनपद के ब्यूरो रजनी पावले सहित उमारिया मध्यप्रदेश बिरसिगपुर पाली से ब्यूरो प्रमुख पुश्पेंद्र कुमार यादव, भरतपुर भगवानपुर से रमेशकुमार यादव सहित सुन्दरलाल बैगा, सहित कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।