कोरिया जिला स्थित भरतपुर के एक नायब तहसीलदार को अज्ञात लोगों द्वारा जमकर किया पिटाई,आयी गंभीर चोंट, मामला दर्ज ।

         (अरविंद सोनी द्वारा)

मंनेद्रगढ़ /कोरिया/छत्तीसगढ़ 22मई 2021, जिले तकरीबन 150 किलोमीटर दूर स्थित सीमावर्त्ती  इलाका भरतपुर तहसील मुख्यालय स्थित है।जहां की भौगोलिक सीमा मध्यप्रदेश से सटा हुआ है।

जैसा की जानकारी की मानें तो इन दिनों वैश्विक आपदा कोरोना के कार्यकाल में भरतपुर तहसील क्षेत्र में कुल मिलाकर 31 मई तक लॉक डाऊन की प्रक्रिया जारी है।

सूत्रों के मुताबिक यहां बिना प्रशासनिक अनुमति केे शादी एवं अन्य कार्य प्रतिबंधित है ऐसे ही बिना अनुमति की शादी की खबर की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अशोकसिंह एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ ग्राम घटाई तक गये थे,पर शादी में बारात न आने की खबर मिलने पर उल्टे पांव  मौके से लौट रहे थे, कि रास्ते में चांटी बैरियर के पास अज्ञात लोगों ने नायब तहसीलदार अशोक सिंह की गाड़ी को रोककर जमकर पिटाई कर दिया।  जिससे नायब तहसीलदार गंभीर चोट आयी। नायब तहसीलदार, जनकपुर थाने में हुआ प्रकरण हुआ दर्ज।

कोरिया जिला के विकासखंड भरतपुर का मामला जहां नायब तहसीलदार अशोक कुमार सिंह पर अज्ञात लोगों ने लाठी और डंडे से हमला कर दिया जिससे नया तहसीलदार को गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार और जनकपुर पुलिस बल सुनील तिर्की और अपने ड्राइवर के साथ अपने निजी वाहन में ग्राम घटाई के लिए रवाना हुए थे। और चांटी बैरियल से एक और पुलिस बल को साथ लेकर ग्राम घटाई के लिए गए। जहां उन्हें बिना अनुमति के शादी होने की सूचना मिली थी। जहां एक ही घर में दो पुत्रियों की शादी हो रही थी और बारात आनी थी। मगर बाद में बताया गया कि बरात अब नहीं आ रही है। और उन लोगों को समझाइश भी नहीं गई। जिसके बाद घटाई से वापस आते समय लगभग 10:00 बजे रात को ग्राम कंजिया से चांटी बैरियल के मध्य बीच रास्ते में बड़े-बड़े पत्थर रखे हुए थे जिसे रास्ता बंद हो गया था जिसके कारण गाड़ी को वही रोकना पड़ा। जिसके बाद अज्ञात 15 से 20 लोगों के द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया जिससे नायब तहसीलदार को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद नायब तहसीलदार अशोक कुमार सिंह को जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां उनकी प्राथमिक उपचार की गई। जिसके बाद जनकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। जनकपुर पुलिस जांच में जुटी।

16:37