कोरबा जिले के सिरमिना आदिवासी इलाके में बर्तन बेचने के बहाने बकरा बकरी चोरी करते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर कोरबी पुलिस को कार्यवाही के लिए सौपा।

(कांति कुमार राज संवाददाता द्वारा)

कोरबा छत्तीसगढ़ (GCG NEWS) 4 अप्रैल 2021,  सूत्रों के मुताबिक बीते कई दिनों से  कोरिया जिले के चरचा कोल माइन्स के आसपास रहने वाले कुछ लोग आज सिरमिना क्षेत्रों में बर्तन बेचने के बहाने बकरा चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए। लोगों का कहना है कि चोरी करने की नीयत से भोले भाले आदिवासी समुदाय के बीच शादी विवाह के बहाने बर्तन एक ओमनी गाड़ी में लाते थे।और इसी गाड़ी में सुनसान देखकर अपने गाड़ी में भाग निकलते थे। आज तड़के ग्राम घोसरा के एक गाव में चोरी की इस कृत्य में लोगो ने धर दबोचा।और स्थानीय पुलिस चौकी कोरबी को बुला लिया।और पुलिस रंगे हाथो पकड़ कर कोरबी चौकी ले गया। न्यूज़ टीम द्वारा  पुलिस से संपर्क न होने पर बहरहाल अभी तक क्या कार्यवाही कह पाना उचित नहीं है। यह तो तय है कि इन लोग कई दिन से बकरा चोरी कर रहे थे सिलसिले में रात को भी इन लोग गांव घर में घूमते थे। और दिन के इन लोग बर्तन के व्यापारी के काम करते थे शादी विवाहों में गांव-गांव घर-घर में जाकर इन लोग बर्तन दिखाते थे। उसी बहाने बोलते थे कि हम लोग छेरी बकरा सब चीज में देते हैं। और जब अच्छा सुनसान देखने के बाद इन लोग तुरंत किसी का बकरा को ओमनी गाड़ी में भर लेते थे। और भाग जाते थे।