गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय कोरिया जिला चिकित्सालय में पूर्व विधायक गुलाबसिंह जिनके इलाज के दौरान मुलाकात किया,और शीघ्र स्वास्थ्य होने कामनाएं की ।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय कोरिया जिला चिकित्सालय में पूर्व विधायक गुलाबसिंह जिनके इलाज के दौरान मुलाकात किया,और शीघ्र स्वास्थ्य होने कामनाएं की ।
कोरिया (GCG NEWS) हिमायती दौर में राजनैतिक क्षेत्र में एक दशक तक कांग्रेस सता में रहे। एक तेज तर्रार आदिवासी नेता गुलाबसिंह जिनका नाम आज भी लोगों के विधायक के रूप में जुबान पर रहता है। जिनका जनता के बीच वेहद घनिष्टता है। उन पर आज भी स्थानीय जनता का आदर और विश्वाश निहित है। अलबत्ता आज एकाएक अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एल एस उदय उनके स्वास्थ्य संबंधी हालात जानने के लिए कोरिया स्थित जिला चिकित्सालय में पहुंचे। और पार्टी महामंत्री डॉ उदय ने उनके स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलुओं पर गंभीरता के साथ चर्चा किया । तात्कालिन दौर में विधायक एवं वर्तमान मेंं सर्व आदिवासी समाज कोरिया के अध्यक्ष भी हैं।जमीनी तौर पर किसी भी परिस्थितियों में अपने स्वाभिमान के प्रति झुके नहीं। यही कारण रहा कि वेबाक थे। जिससे कुछ दल के ही राजनीतिज्ञों, जिनके आंखो के सामने किरकिरे बन गये थे। नतीजतन अविभाजित विधान सभा सीट में बटवारे को लेकर हतोत्साहित होना पड़ा था। वे अपने स्तर पर आदिवासी समुदाय के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया। जिन्होंने स्वार्थ की राजनीति नहीं किया। जो एक पहचान है। तथा विधायिकी के दो दशक पद पर रहने के बाद भी जिनका आशियाना आज भी जस का तस है।कभी अपने लिये नहीं,बल्कि समाज के लिए संघर्ष किया। सबसे अहम बात यह रहा कि आज शान शौकत नहीं,बल्कि एक स्कूटी के सहारे ही निकल पडते हैं। जानकारी की माने तो चिकित्सकीय सूत्रों के मुताबिक शुग्गर के अतिरिक्त किडनी भी ट्रांसप्लांट हो सकते हैं। ऐसे गंभीर परिस्थिति में भी जिन्होनें एक बड़ी गाड़ी का सहारा नहीं लिया। उक्त पूर्व विधायक से ही बैकुन्ठपुर पहुंच गए। यदि कोई गैर पूर्व विधायक भी होते तो जिनका लाव लश्कर अलग होता , इन्ही टकराते सवालों के जवाब पर पूर्व विधायक श्री सिंग ने कहा- कि समय है, कल तक लोगों की एक जमावड़ा होती थी। बानगी है कि आज हवा का रुख भी बदल गई है। इस मुलाकात में जाहिर तौर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय से दो बार की चुनावी दौर में साथ ही साथ चुनाव लड़ने वाले डॉ उदय ने उनके सेहत से लेकर कई अन्य मुद्दों पर चर्चा किया। इसी दौरान आदिवासी नेता व बस्तर के पूर्व सांसद सोहन पोटाई ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह से बात कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। तथा शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामनाएं की।