कोरिया छत्तीसगढ (GCG NEWS) सूत्रों के मुताबिक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा पार्टी विस्तार को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है।वहीं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने संस्थापक दादा हीरासिंह मरकाम के बाद अब पार्टी की गतिविधियों नये सिरे सता की सियासी दौड़ में म तेज कर दी है। हारो से हतोत्साहित नहीं,बल्कि हर सूबों की राजनैतिक लड़ाई को जमीनी तौर पर लड़ने का आव्हान किया है। पार्टी की नव गठित दौर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ एल एस उदय ने कहा है कि देश प्रदेश में ठगने का यह खेल खत्म होगी। हर पाँच साल बाद लोक लुभावन अब जनता के अदालत में नहीं चलेगा। अब यहां के मूल निवासियों की अधिकारों को छीनने नहीं देंगे। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्य जहां पर पांचवी अनुसूची से शासित राज्य है। जिनके आदिवासी पीढ़ियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जो हर सवाल जेहन में तैर रहा है। आज इन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों को वेहरहमी के साथ लुटा जा रहा है। जो सतारुढ दलों की राजनैतिक विफलता है। जो विकास के नाम पर वैश्वीकरण की नीति आदिवासियों के साथ द्रोह करने जैसा है। पार्टी महासचिव डॉ उदय ने कहा है कि घोटालों के ये दागदार जो देश की साख घटाई है। इसलिये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चाहती है, कि पांचवी अनुसूची से जुड़े क्षेत्रों में काले कानून न थोपे जायें। आज बस्तर,सरगुजा,मण्डला जैसे जन जाति बाहुल्य इलाको में औद्योगिक बसाहट के कारण लाखों आदिवासी पलायन का दंश झेल रहे हैं। जिससे बाहरी लोगों की दबावट बढ़ने से इन वर्गो सांस्कृतिक पहचान खत्म हो रही है। इसलिये हम चाहते हैं कि यह सांस्कृतिक विरासत खत्म न हो। आज विचारो से टकराव पैदा करने की जिम्मेदार है।जो आदिवासियो की हर बात को पेंचदार बनाती है। इसलिये अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मूलनिवासी एवं आदिवासियो की हितों की संरक्षण के लिये जमीनी लड़ाई लड़ेगी। इन्ही उद्देश्य को लेकर अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी लामबंद होकर समाज के युवाओं को अपने अधिकारों को लेकर ताकत झोकने का आव्हान किया है। हाल ही में पार्टी बदलाव को लेकर कई कयासों का दौर जारी है। पर पार्टी की राजनेताओं का कहना है कि इस शशक्ती करण की दौर में कोई समझौता नहीं होगी। इसी क्रम में आगामी 16 फरवरी 2020 को नव नियुक्त पदाधिकारियों की सम्मान समारोह जिला मुख्यालय कोरिया के समीप अनिश्चितकालीन धरना स्थल में कार्यक्रम आयोजित है। सभी पार्टी कार्य कर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र के सदस्यता सूची व सदस्यों सहित पहुचने की जानकारी है।