जिलिबांध कोरिया छत्तीसगढ़ (गोंडवाना उदय GCG न्यूज ग्रुप)16 मई 2024 यूं तो लगातार तपती धूप से रोजमर्रा की जीवन में अकुलाहट है वहीं जीवन के लिए पानी की आवश्यकता भी तेजी से बढ़ना लाजमी है। लिहाजा क्षेत्र में निस्तार से लेकर पानी की समस्याएं बढ़ी है। हाल में ग्राम पंचायत जिलिबांध के बड़कापारा जहां कोई भी हैंडपंप सही मायने में पीने योग्य पानी नहीं निकलता है। गहरी जल स्त्रोत होने के कारण अधिकांश हैडपंप सूखने लगे हैं। स्थानीय सरपंच सचिव जिनका ध्यान इस दिशा में न होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही सभी हैडपंपो की सुधार की मांग किया है।