खड़गवां, (एम सी बी) आज 26 जनवरी के अवसर पर खड़गवां जनपद ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य आयोजन के साथ हुआ संपन्न, आत्मानंद विद्यालय सहित कई स्कूलों के छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा।

       राजेंद्र कुमार प्रधान ब्यूरो चीफ खड़गवां 

खड़गवां एमसीबी छत्तीसगढ़, गोंडवाना उदय न्यूज इंडिया, जैसा कि आज 26 जनवरी कार्यक्रम संपूर्ण देश में गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, इसी दौरान आज  खड़गवां ब्लॉक के ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,सीईओ ,समस्त शिक्षक तथा सभी छोटे-बड़े भाई बहन , गांव के गणमान्य  नागरिक उपस्थित थे। प्रोग्राम राष्ट्रीय गीत से शुरू होकर ब्लॉक अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद तथा लोकगीत, राष्ट्रीय गीत एवम नृत्य के साथ संस्कृति प्रोग्राम किया गया बच्चों के प्रोत्साहन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।