एक लाख गांवों में एक – एक मुट्ठी अन्न कलश बचत बैंक जैसे आर्थिक स्वाबलंबन कार्यक्रम का संचालन करेगें -कोयापुनेम गोंडवाना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमरों ने किया आव्हान।

(विशेष संवाददाता द्वारा)

कोरिया छत्तीसगढ, गोंडवाना उदय /GCG NEWS 26 दिसंबर 2023, समाज को आर्थिक स्वावलंबन के क्षेत्र में उपर उठाने के लिए बीते दिनों कोया पुनेम गोंडवाना महासभा द्वारा मनेन्द्रगढ़ विकाशखण्ड के ग्राम बिछली जिला एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छत्तीसगढ़ में ग्राम इकाई की बैठक आयोजिन किया गया। इस अवसर पर ग्राम इकाई का गठन नारायण सिंह मरकाम की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोंडवाना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह कमरो के मुख्य अतिथि में महासभा छत्तीसगढ़ इकाई के कोषाध्यक्ष अजित प्रताप सिंह श्याम के विशिष्ट अतिथि में बैठक सम्पन्न हुआ ।जिसमें भगवान सिंह पोर्ते को सर्वसम्मति से ग्राम कमेटी का अध्यक्ष मनोनित किया गया ।बैठक को संबोधित करते हुये महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमरों ने गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप को बताया कि महासभा ने विगत वर्ष कोरिया और मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के 22 गाँवों में ग्राम कमेटी बनाकर एक-एक मुट्ठी चावल बचत करने का शुरुआत हो गया है।जिसे ग्राम कमेटी के माध्यम से सफलता पूर्वक संचालन किया गया ,विगत 01साल में इन ग्राम कमेटियों में 03,हजार ,05हजार,07हजार, तिलवनडांड ग्राम में 17हजार रुपये एक-एक मुट्ठी चावल बचतकर किया जा चुका है ,महासभा का प्रयोग सफल रहा है इसलिए इस अल्पबचत योजना को महासभा पूरे देश में लागू करने वाली है,देश में 06लाख गाँव हैं। उसमें से 01लाख गाँवों को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य रखा गया है, श्री कमरो ने कहा कि हम यु ही हवा में बातें नहीं कर रहे हैं आज भारत के24राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओड़िसा ,राजस्थान, तेलंगाना, वेस्ट बंगाल, गुजरात, असम, दिल्ली, चंडीगढ़, तमिलनाडु, हरियाणा, अंडमान-निकोबार, केरल, पंजाब गोवा, आंध्रप्रदेश, दादरा-नगर हवेली, दमन एवं दीव, राज्यों में कोया पुनेम गोंडवाना महासभा ऑफलाइन /ऑनलाइन 05हजार प्लस सदस्य जुड़ चुके हैं तथा कोया पुनेम गोंडवाना महासभा की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली से बेहतर तरीके से अवगत हैं हमे उम्मीद है कि पेनवासी गोंडवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी के द्वारा समाज को स्वावलंबी बनाने के देखे गए सपने को कोया पुनेम गोंडवाना महासभा जरूर कामयाब होगी।दादा मरकाम जी को महासभा की यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी, इस प्रकार महासभा “एक-एक मुठ्ठी चावल बचत कर गोंडवाना का महाकल्याण “आंदोलन को व्यापक रूप से सुव्यवस्थित कर पहले चरण में भारत के 01(एक)लाख गाँवों को सामाजिक संपदा सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन के अंतर्गत लखपति बनाएगी।महासभा का उद्देश्य समाज के अंतिम तबके के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सामाजिक आर्थिक उत्थान पहुँचाना है इस हेतु तिरु. कमरो ने देश के समस्त कोया पुनेमी विचारधारा को मानने वाले लोगों से सहभागिता निभाकर समाज को स्वावलंबी बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।। इस अवसर पर जयकरन मरकाम, शिवपाल सिंह सोरटिया ,प्रदीप सिंह मारकाम, श्रवण कुमार पोर्ते, भगवान सिंह मरकाम, रामप्रताप पवले, महेंद्र सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।-मनोज सिंह कमरो ,राष्ट्रीय अध्यक्ष कोया पुनेम गोंडवाना महासभा इंडिया।