कोरबा, छत्तीसगढ़ गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया,25 दिसंबर 2023, बीते दिनों 22 दिसंबर को विधान सभा चुनावों में पाली तानाखार क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का परचम लहराते ही लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जगह जगह लोगों ने अपने नव निर्वाचित विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनसे भेंट मुलाकात कर कोई अन्न रत्न हल्दी चावल से टिका लगा कर तो कोई गुलदस्ता एवं फूलो की हार से सम्मानित किया।
जैसा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आज मध्य भारत में जनतांत्रिक अधिकारों के लिए एक सक्रिय राजनैतिक दलों में आता है। जैसा कि आदिवासियों की अधिकारों के प्रति गोंडवाना में दादा हीरा सिंह मरकाम जैसे कद वाले संघर्ष शील नेता छत्तीसगढ़ के इतिहास में कोई दूसरे आदिवासी नेता नहीं उभर पाया।
जो मूलनिवासियों की आर्थिक चिंतन और जिन्हें राजनैतिक चेतना देने के क्षेत्र में उनके सवैधानिक और नैतिक अधिकार को दिलाने के लिए जिनका संघर्ष छत्तीसगढ़ के जंगलों और सड़कों पर रहा है। लिहाजा आज दीन हीन निराश्रित आदमी अपने हक मांगने के लिए सामने हैं जो मन वचन कर्म से आज गोंडवाना लोग गोंडवाना के साथ दिखाई दे रहे हैं।
अलबता बीते दिनों, 22 दिसंबर 2023 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विधान सभा क्षेत्र पाली तानाखार से चुनावी फतह के बाद नव निर्वाचित विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम सबसे पहले इलाका के सर्वोच्च ईष्ट देवी के सम्मुख सैकड़ों फीट उपर मांतिन दाई स्थल में जाकर सिर झुका नमन किया तथा विधि वत पूजा पाठ किया। उसके बाद नव निर्वाचित विधायक के सम्मान करने के लिए गांव गांव के लोग तथा पार्टी कार्यकर्त्ता उनके आगमन की प्रतीक्षा में जुटे थे। जैसा कि चोटिया, फुलसर, सहित रात्रि में घूमानी डांड के बाद देर रात बारी उमरांव बस्ती बगरा जैसे जैसे हलकों में जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम घूमानीडांड में आयोजित विजय महोत्सव में विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि आपने मुझे सदन में भेजा है आप सभी लोगों का मेहनत और ईमानदारी और संघर्ष का परिणाम है। जहां मेरी जरूरत आपको होगी मैं आपके साथ हूं। आज हमारे साथ अन्याय हुआ इसलिए अपने अधिकार की फैसला के लिए गोंडवाना को सता में लाना होगा। इसमें कोई कायर निकला तो गोंडवाना कभी माफ नहीं करेगा।उन्होंने कहा कानून वेजहां पर है हम अपने अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अब हमें कोई कोई राजनीतिक छलावा नहीं कर सकते चूंकि अब आप हम सब जाग उठे हैं। आज आपका देन है कि मै आपके साथ हूं। और रहूंगा।
इस विजय महोत्सव में शामिल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा गोंडवाना न्यूज़ ग्रुप के चीफ डा एल एस उदय सिंह ने अपने आसंदी से कहा कि हमें बेहद गर्व है कि परंपरागत सीट पाली तानाखार को जीता है, हम जानते हैं कि आज आपका साथ देने वाला कोई नहीं है यहां तक यहां का मुख्यमंत्री भी नहीं। हम उम्मीद किये थे कि अंग्रेजो के जानें के बाद हमें न्याय मिलेगा, पर हुआ उल्टा। डॉ उदय सिंह ने जोर देकर कहा कि हम उन दोनों पार्टियों की क्या बुराई करेगें जिनकी षडयंत्र को पूरे दुनियां के लोग जानते हैं। आज यह देश भारत के संविधान के मुताबिक चलती है, लेकिन आज दुर्भाग्य है कि पांचवी अनुसूची युक्त 244(1) जैसे आदिवासी समुदाय की संवैधानिक अधिकार प्रशासन और नियंत्रण वाले क्षेत्र सरगुजा में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के गठन होते ही 91 हेक्टेयर हसदेव अरण्य जंगलों को भूमि में लगे विशालकाय पेड़ो को वर्षो से विरोध के बाद भी काट गिराया गया। कहां है इस देश की कानून व्यवस्था?आदिवासियों को उजाड़ कर या विस्थापित कर या मिटा कर अनियंत्रित विकास आखिर किसके लिए सरकार कर रही है। आज पूरे आदिवासी समुदाय की संवैधानिक अधिकार जिसमे जल जंगल और ज़मीन जैसे मुद्दा जुड़ी हुई है। आखिरकार आदिवासी समुदाय विस्थापित होकर जायेंगे तो जायेंगे कहां? उन्होंने इस समारोह में उपस्थित सभी लोगों के कहा। उन्होंने पार्टी की एकता को हर हाल में आगामी लोक सभा चुनावों के लिए बना कर रखने का आव्हान किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री वरिष्ट समाज प्रमुख गणेश सिंह मरपची सहित पार्टी प्रदेश महा सचिव कुलदीप सिंह मरकाम, कोरबा जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधी रायसिंह मरकाम,मंडला से संगीता प्रेमसाय मरावी, सहित पसान ब्लॉक अध्यक्ष उदय वाकरे, मुकेश पोया, गोंडवाना संगीत के प्रमुख गायक ,सुखराम मार्को, कमला विजय पावले सहित हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।