उधनापुर में गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का मानया गया शहादत दिवस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय ने कहा कि उनके खून की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
उधनापुर में गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह का मानया गया शहादत दिवस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय ने कहा कि उनके खून की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।
(संतोष सिंह नेटी/विजय सिंह मरावी संवाददाता द्वारा)
उधनापुर खड़गवां एमसीबी छत्तीसगढ़, 19 सितंबर 2023, यूं तो देश के इतिहास में गोंडवाना राजवंश के राजाओ को अंग्रेजो ने जिस क्रूरता के साथ आजादी के लिए बलिदान हेतु विवश किया, शायद इस देश में किसी के साथ आजादी की क्रांति में हुआ होगा। वैसे तो इस देश में गोंड राजवंश के लोगों ने 18 सौ वर्षों का राजपाठ किया। भले ही इतिहास के फड़फड़ाते पन्नों में भले न हो, अमूमन गोंडवाना का इतिहास को सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता है। भारत के गौरवपूर्ण इतिहास में गोंडवाना ध्रुव तारा जैसे आज भी अटल है। गोंडवाना साम्राज्य में जिनका 52 गढ़ 57 परगना जिनके शासन काल के स्वर्ण मुद्राएं अबके इतिहास में नहीं है। गोंडियन संस्कृति भाषा भाषा वार राज्य आजादी के बाद जो हक मिलना चाहिए, नहीं मिला। जिस समय मध्य भारत का प्रथम मुख्य मंत्री हरई पगार नरसिंगपुर का गोंड राजा को बनाया गया था। क्योंकि आजादी की लड़ाई में सर्वाधिक कुर्बानी इस समाज के लोगों ने दिया था। बदौलत यह पद सौंपा गया था। लेकिन कुटिल धुत्त नाइको ने 14 दिन भी नहीं रहने दिया कि हत्या करवा दिया, जिसका उल्लेख अब के इतिहास में नहीं है। लिहाजा आज भी आदिवासी समुदाय बिन पतवार नाव की भांति अपना जीवन यापन कर रहे हैं, जिस जीवन का लक्ष्य नहीं वह एक हवा की झोंको की तरह इधर से उधर गिरती पड़ती रहती है।
उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह ने गोंडवाना साम्राज्यों के राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के शहादत दिवस पर मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलो मीटर दूर ग्राम उधनापुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने आसंदी से लोगों को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथी, प्रताप सिंह मरकाम जनपद पंचायत सदस्य, गुरुज लाल नेटी, सूरज पोयाम पार्टी सरगुजा संभागीय प्रवक्ता, कार्यक्रम के संचालक रघुनाथ सिंह पोयाम, पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष देवप्रताप कमरों खड़गवां , पूरण सिंह मरकाम, बहडोला, शिवनाथ उदय, प्रकाश सिंह मरकाम मंझौली, विजय मरकाम पाराडोल सहित सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर 19 सितंबर 2023 जैसा कि गोंडवाना साम्राज्य के राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के छायाचित्रों को नमन करते हुए उनके जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह मनेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र में अपना चुनावी रणनीति के लिए गांव गांव जाकर लोगों को समझा रहे हैं। इस बार न कांग्रेस पार्टी न भाजपा अबकी बार गोंडवाना सरकार। इस कार्यक्रम के दौरान आज खड़गवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत उधनापुर स्थित सामुदायिक भवन में गोंडवाना के वरिष्ट पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ समझा रहे थे।