
संतोष सिंह नेटी संवाददाता द्वारा
खड़गवां मनेंद्रगढ़, 4 सितंबर 2023 गोंडवाना उदय/GCG न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया, आज यहां के भारी भरकम समाज को देख कर तकलीप होता है कि कौड़ी के लोग यहां राज कर रहे हैं। जो समाज के पढ़े लिखे लोग भाजपा कांग्रेस की झंडा लेकर चलते हैं। जो समाज आज राजनीति नहीं करता उस समाज का कोई सम्मान नहीं होता, इसलिए हम आपको सामाजिक और राजनीतिक चेतना देने आएं हैं।
उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ट नेता एवं पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह उदय ने खड़गवां में आयोजित एक गोंड सामाजिक कार्यक्रम में कहा। उन्होंने कहा आज हमारे लोग अन्याय अत्याचार शोषण के विरुद्ध आंदोलन करने में घबड़ाते हैं। मौत होगा यह अटल सत्य है। इसलिए यह हमारा वैचारिक आंदोलन है। कोई हरिश्चंद्र के टुकड़े नहीं क्या लेके जायेंगे। वहां सुख भोगने के बाद लौटना ही पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि महाभारत में पांडवों ने अपनी पत्नि हार गया तो सिर झुका लिया था पर आज गोंडवाना के लोगों आपने क्या हार गया आज सिर झुका लिया है। जबकि 1280 के कालखंड में गोंडवाना एक सम्राज्य था, जिनका 52 गढ़ 57 परगना एक स्वतंत्र राज्य था तथा मध्य भारत में संग्राम शाह मरावी जैसे नरेशों ने पांच तोले का सिक्का चला कर दुनियां में धूमकेतु जैसे चमक उठे थे। आजादी पूर्व भी गोंडवाना का 259 रियासत हमारा गवाह है। हम जानते हैं राजा बलि से चार पग भूमि मांगे थे आज जो देश के सिंहासन के मालिक हैं। हम जानते हैं कि जो अपना इतिहास नहीं जानता सिर झुका लेता है। वही हालात आज आपका है। अंग्रेजी सरकार 1916 में यदि आपके सुरक्षा के लिए स्थायित्व मिलीकियत कानून नहीं बनाए होते, जमीन विक्री पर प्रतिबंध नहीं लगाए होते तो आपके पास जल जंगल और जमीन नहीं दिखती।
उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय ने कहा और कहा कि आज आप भूल भुलैया में हो आज देश का अधिकांश पूंजी कर्मचारी अधिकारी और दलालों के हाथों जा रही है। देश में मानवता होती तो ऐसी स्थिति नहीं होती। आज गरीबों को ही लोग लुटते हैं। इसलिए आप में मानवता जगाने आया हूं।
उन्होंने कहा आज हमारे लोगों को बंदर भालू जैसे नचाया जा रहा है। आज करोड़ों गोंड हैं पर स्वाभिमान नहीं। आज छत्तीसगढ में सांसद विधायक बने, पर जीते दूसरों के लिए। यहां भाजपा और कांग्रेस की राजनीति होता है। इसलिए अब दोनों के बीच गोंडवाना का टक्कर हो गया है।
