मनेंद्रगढ़ में गोंडवाना स्टूडेंड यूनियन ने देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ काली पट्टी बांध कर मनाया विश्व आदिवासी दिवस

         (विजय सिंह मराबी ब्यूरो चीफ द्वारा)

मनेंद्रगढ़ MCB  गोंडवाना उदय GCG न्यूज ग्रुप, 9 अगस्त 2023, जैसा कि जिला मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से झगरा खंड मार्ग स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया। जिस कार्यक्रम कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। आदिवासी दिवस को आक्रोश दिवस के रूप में  स्टूडेंट्स यूनियन के द्वारा काली पट्टी बांध कर मनेंद्रगढ़ शहर के कस्बाई हल्का में घूस कर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया गया। और स्थानीय कार्यपालिक दंडाधिकारी को देश में आदिवासियों के साथ हो रहे अमानवीय कृत्य जैसे मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई कथित घटना एवं सीधी पेशाब कांड की कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह उदय ने हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को गति दे दिया। 

आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के कार्यकर्ताओ को कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए डा एल एस उदय ने कहा आप हमारे समाज के ताकत हैं, मैं आप सबका हृदय से सम्मान करता हूं। डॉ उदय ने कहा आज आदिवासी समाज की स्थिति कटी पतंग के माफिक लगती है। जिसे पाने के लिए पीछे सब दौड़ते हैं। और नहीं मिलने पर फाड़ देते हैं। मुझे मालूम है,कि इसका उत्तर नहीं मिलेगा, हमारे लोगों को इस साजिश को समझना होगा। और एक जुट होना होगा।

उन्होंने कहा आज प्रभावी दौर में हमारा समाज काफी पीछे है। और अज्ञानता के शिकार हैं जो जैसा चाह रहा है अज्ञानता का लाभ उठा रहे हैं। और यही अज्ञानता औरों के लिए ताकत बन बन गया है। आप सभी स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्य आज समाज के सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभर कर सामने हैं। जिस पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा अध्ययन ही पूजा है शिक्षा के क्षेत्र में हर दृष्टि कोण से शिक्षित बनें और समाज के हक्क और अधिकार लड़ाई लड़े।

उन्होनें कहा शिक्षा ही जीवन का आधार है समाज में हमारे बेटी जितना ज्यादा शिक्षित होंगे, समाज आगे बढ़ेगा।

मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में स्टुडेंट यूनियन के मुख्य पदाधिकारी बीर सिंह उईके सहित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हंसवती श्याम के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में सोन कुंवर मरकाम जिला अध्यक्ष गोंडवाना युवा महिला प्रकोष्ठ, फुलकुंवर ओरकेरा सहित जनपद पंचायत सदस्य प्रताप सिंह मरकाम उधनापुर संतोष सिंह नेटी खड़गवां मिडिया प्रभारी सहित हजारों आदिवासी समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।