भरतपुर जनकपुर जिला एमसीबी 16अगस्त2023, गोंडवाना उदय/GCGNEWS GRUP, जैसा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर गोंडवाना पब्लिक स्कूल घोराधारा विकासखंड भरतपुर जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ मे मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम क्षेत्रवासी पालक अभिभावक ग्रामीण विद्यालय स्टाफ विद्यालय के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था। सर्वप्रथम तिरंगे झंडे फहराकर रैली निकाला गया। भ्रमण कर वापस विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण हुआ। तत्पश्चात राष्ट्रगान सहित स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, मिष्ठान वितरण के पूर्व तिरु सुखलाल सिंह मराबी, जनपद सदस्य तथा बेला कली, जयभान सिंह मरावी जनपद सदस्य जनपद पंचायत भरतपुर की गरिमा मयी उपस्थिति रही। गोडवाना पब्लिक विद्यालय घोराधारा की नवनिर्माण भवन उद्घाटन समारोह में फीता काटकर होनहार जनपद सदस्यों ने कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जो यह भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा, जिसमें मुख्य रुप से अजमेर सिंह मसराम, विद्यालय प्रधान पाठक राम सुफल सिंह मराबी, उप सरपंच हारचोका वंश बहादुर सिंह मसराम,जय भान सिंह मरावी, नारायण सिंह परस्ते शिव कुमार मरावी अमर सिंह परस्ते गिरजा सिंह मसराम इंद्रपाल मसराम शमशेर सिंह मरावी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।