मणिपुर में हिंसा और अशांति की त्रासदी, लोगों के हजारों घर जला दिए गए, सैंकड़ों लोगों की जिंदगी खत्म, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी घटना की भर्त्सना करते हुए, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
मणिपुर में हिंसा और अशांति की त्रासदी, लोगों के हजारों घर जला दिए गए, सैंकड़ों लोगों की जिंदगी खत्म, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी घटना की भर्त्सना करते हुए, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ) 21 जुलाई 2023, गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया, अच्छे दिनों के वादा के साथ सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी सता संभालते ही जो आदिवासी समुदाय जिनके पैरों के नीचे खनिज संपदा, जल जंगल और जमीन है, वहीं देश की विकास के नाम पर जिनके साथ कहर ढाया जा रहा है। देश में जिन वर्गो की उत्पीड़न के लिए विध्वंस कारी तत्व सक्रिय हैं, जिनके कृत्य को पूरे दुनिया देख रही है, यह साफ है कि मणिपुर राज्य में बीते दिनों वहां के मूल निवासी कुकी समुदाय के दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर सैकड़ों की भीड़ में घुमाया गया। जिसके शर्म से देश का सिर झुक गया है, अमूमन मणिपुर सहित पूरे देश में खौपनाक मंजर पैदा हो गया है। वहीं मौजूदा हालात में देश का सतारूढ़ केन्द्र सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। जिसे लेकर सारे सवाल जहां के वहां पड़े हैं। जहां मूल निवासी आदिवासी समुदाय आज वास्तविक न्याय से दूर होते जा रहा है। देश के भीतर आदिवासी समुदाय जिनका स्थिति भयावह होते जा रहा है। वहीं बहुसंख्यक आदिवासी समुदाय के बीच दुर्भावना पैदा किया जा रहा है जो घातक है। उन्हें चक्रव्यूह में फंसाया जा रहा है। मध्य प्रदेश जिला सीधी में एक आदिवासी युवक के उपर पेशाब करना, मध्य प्रदेश डिंडोरी के आदिवासी छात्राओं के पीने के पानी बोतल में पेशाब मिलाना, शिवपुरी में मैला खिला कर कालिख पोतना जैसे घटना इन वर्गों के साथ हो रहा है।जो अमानवीय कृत्य है, जिसका हमारी पार्टी कड़ी शब्दों में निंदा करती है। तथा मणिपुर और मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह छत्तीसगढ राज्य के मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय पार्टी जन आंदोलन के दौरान कहा। तथा मनेद्रगढ़ जिला मुख्यालय में कई अन्य मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मरावी युवा प्रकोष्ठ, गुरुजलाल नेटी, संभागीय प्रवक्ता, इरफान खान, संभागीय महामंत्री, केवल सिंह मरकाम पार्टी जिला अध्यक्ष मो इस्माईल, ब्लाक अध्यक्ष अध्यक्ष, खड़गवां, सुरेश आयाम जिला सचिव, सुखू राम धुर्वे नगर अध्यक्ष, सोनकुवर मरकाम, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्तओ सहित हजारों लोगों ने कार्यक्रम में शामिल हुआ।