डाॅ. धनराज का ‘गुरुवर्य सम्मान’ के लिये चयन। साल 2020 में शिक्षा सहित विभिन्न क्षैत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर आठ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अवार्ड।

नई दिल्ली। स्वायत्तशासी संस्थान एन.आई.ई.डी. एजुकेशन काउंसिल नई दिल्ली संस्थान के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. धनराज को उच्च तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, पर्यावरण सुरक्षा ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण तथा निःशुल्क डिजिटल साक्षरता के क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर आगामी 10 जनवरी को एच.ई.टी.एस. संस्थान बैंगलोर (कर्नाटक) द्वारा आयोजित ‘गुरुवर्य सम्मान-2021’ से सम्मानित किये जाने हेतु चयनित किया गया है।
गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा का विकास कर शिक्षा के प्रत्येक हितधारकों एवं शिक्षा के विकास हेतु श्रेष्ट सरहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को विशेष महत्वपूर्ण पहचान दिलाने के उद्देश्य से एचईटीएस द्वारा वर्चुअल माध्यम आयोजित किए जाने वाले सम्मान समारोह में अंतराष्ट्रीय शोध एवं शिक्षा विकास जगत से वस्सी ला एवेंजेलिया (शोध विशेषज्ञ, ग्रीस, द० पू० यूरोप) माइकल मरास (अंतराष्ट्रीय कीनोट स्पीकर, लेखक, टीवी होस्ट – कोलोराडो, संयुक्त राज्य अमेरिका) डॉ सीमा नेगी (लाइफ कोच, मुम्बई), डॉ. अरुणा वाड्कर (फाउंडर, एचईटीएस बेंगलोर) चारुमुखी देसाई (लेंगवेज़ ट्रेनर, बेंगलोर) नन्दा चन्द्रिका (लॉ विशेषज्ञ, बेंगलोर) सेल्वम रवीन्द्रनाथ (नेशनल जिओग्राफिक एडुकेटर, मालदीव) सरसवथी वी (शिक्षा विशेषज्ञ, बेंगलोर) आदित्य बिसरिया (एमडी गंगेज कानपुर, उ.प्र.) तृप्ति राव (प्रोफेसर, बेंगलोर) मीनाक्षी वी लेखक (सलेम, तमिलनाडू) सुनीता खानपुरे (प्राचार्य) पत्रकारिता जगत से राहील अहमद एवं राजोर मनथुर साथ ही वैश्विक विपणन जगत से डॉ शशांक वज़ारकर, अर्जुनराज कन्नन नायडू भारत से व सिंगापूर से राम जन्म मिश्रा आदि कई क्षेत्रो मे विशेष ख्याति प्राप्त दिग्गज व्यक्तित्व देश-विदेश से ऑनलाईन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
गुणवत्ता शिक्षा की विभिन्न धाराओं को आगे बढ़ाने, विशिष्ट कौशल प्रदान कर व्यक्ति को अपनी संज्ञानात्मक क्षमताओं और प्रतिभाशाली कौशल विकास कर भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक बाधाओं को पार करने क्षमता में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत संस्थान हार्वेस्ट एजुकेशन ट्रांसफ़ॉर्मेशन सॉल्यूशंस द्वारा आयोजित इस समारोह के माध्यम से देशभर से शिक्षा जगत मे संस्थागत एवं व्यक्तिगत रूप से गत सत्र मे विशेष कार्य करने एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा विकास क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चयनित 42 प्रतिभाओं को ‘गुरुवर्य सम्मान-2021’ से सम्मानित किया जाना है जो कि सभी चयनित प्रतिभगियों के लिए गर्व का विषय है।
डाॅ. धनराज को एन.आई.ई.डी. संस्थान के कुषल नेतृत्व एवं शिक्षा जगत के साथ ही समाजोपयोगी एवं गैर लाभकारी कार्यों, पर्यावरण सुरक्षा, विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रमों के माध्यम से कौशल-विकास प्रशिक्षण देकर युवाओं को आत्मनिर्भ बनाने एवं स्वास्थ्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण, राज्य व केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग के विकास हेतु किये गये कार्य आदि विभिन्न क्षैत्रों में उत्कृष्ट कायों के लिये गत वर्ष में भी आठ राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड मिले है, जिनका श्रेय डाॅ, धनराज ने संस्थान के विकास हेतु प्रयासरत् टीम को दिया।

आत्मसम्मान से ही बढ़ती हे आत्मनिर्भता: डाॅ. धनराज

‘‘दक्षता में प्रमाणिकता व सराहना से न केवल समाजसेवा करने का हौसला बढ़ता हे बल्कि कार्यानुभव के साथ सम्मान से सृजित होने वाली नवीन ऊर्जा जीवन में सफलता के विभिन्न अदृश्य प्रथ प्रदर्शन में विशेष भूमिका अदा करती है, श्रेष्ठ काये की सराहना के साथ अनेको उपाधियां प्रदान कर मेहनतकश लागों को आगे बढाने की परम्परा का सदियों अपना अव्वल दर्जे का इतिहास रहा है।
लोगों को उनके द्वारा किये गये विभिन्न क्षैत्रों में श्रेष्ठ एवं
समाजोत्थाान में उपयोगी कार्यो के लिये न केवल देशभर
में बल्कि सम्पूर्ण विष्व में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानोे, समाजसेवी संस्थाओं एवं अनेकों संयुक्त निगमित संस्थाओं/ कम्पनीयों द्वारा समय-समय पर सम्मनित किया जाता रहा है जिसके परिणामस्वरुप कोरोना जैसी महामारी के समय विश्वभर में समाजसेवियों द्वारा कंधे से कंधा मिला कर समाज सेवा की तथा लाॅकडाउन की भयावह स्थिति आ जाने पर भी सामान्य स्तरीय जीवन यापन कर लोंगों का हौसला बढाने के साथ ही जीवनोपयोगी सेवायें एवं सुविधाऐं पहुंचाने में सभी समाजसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मैं डां. अरुणा वाडकर एवं एच.इ.टी.एस. संस्थान एवं गुरुवर्य सम्मान की चयन समिति का धन्यवाद एवं सादर हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।’’
डाॅ. धनराज निदेषक  एन.आई.ई.डी. एज्यूकेशन काउंसिलनई दिल्ली