(भीमसिंह पोया जिला ब्यूरो चीफ द्वारा)

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, MCB/गोंडवाना उदय/GCG न्यूज, 12 फरवरी 2023, जिला मुख्यालय से महज करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम छिपछिपी निवासी जो ग्राम नारायणपुर में एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक, मृतक दुर्गा मरकाम का 25 जनवरी शाम लगभग 6- 7 बजे किसी अज्ञात हमलावरों ने ग्राहक सेवा केंद्र से करीब दो किलोमीटर दूर नारायणपुर के नउआ नाला के समीप सरई झोथा के एक चट्टान में दर्दनाक मौत का घाट उतार दिया। जानकारी की मानें तो घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार के रूप में पुलिस ने एक कुल्हाड़ी (टांगी) बरामद किया है। साथ ही जांच के दौरान मृतक का मोटर साइकिल घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर सुरक्षित खड़ा पाया गया। वहीं मृतक के द्वारा प्रयुक्त मोबाईल नम्बर 8103792646 की सेट जिसे कातिलों ने मामले से बचने के गायब कर दिया। जिस अहम सुराग मोबाइल फोन की सेट को पुलिस ने अभी तक बरामद नहीं कर पाया है। जब कि मृतक का
ग्राहक सेवा केंद्र का चाबी भी घटना स्थल पर पाया गया। जिस दौरान मृतक के पिता मोहर सिंह का यह भी कहना है, कि पुलिस की मौजूदगी में ग्राहक सेवा केंद्र को जब खोल कर उसके काउंटर को देखा गया तो तो खाली था। काउंटर में सिर्फ 5 रूपए का 3 सिक्का 1मोबाइल फोन जिस जगह रिफाइन तेल का पाउच फूटा था जिससे जमीन में तेल रिस रहा था। मृतक के पिता का यह भी कहना है कि तीसरे दिन जब मृतक के द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र का दरवाजा खोल कर देखने पर काउंटर मे रजिस्टर और उसके भीतर मृतक का बैंक पास बुक तथा बिंदु नाम की युवती का पास बुक रखा पाया गया। एक मोबाइल के बदले 2 मोबाइल फोन वहां रखा हुआ था। जिससे हमें संदेह है, वहीं स्थानीय पुलिस ग्राहक सेवा केंद्र का दरवाजा खोलकर एक वीडियो फुटेज लिया गया था। जिसका वीडियो मुवायना फुटेज को जिसे पीड़ित पिता को दिखाने में संबंधित झगराखंड पुलिस इंकार कर दिया था। लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा संबंधित पुलिस अधीक्षक को उक्त वीडियो को दिखाया गया। इस बात को लेकर मृतक के पिता पुलिस के कार्यशैली पर संदेह व्यक्त किया है। तथा इस घटना पर पीड़ित परिवार स्थानीय पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया है। जिससे स्थानीय पुलिस इस अंधी कत्ल की धुंध में फसते नजर आ रही है।
इस घटना को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि हत्या जैसे इस संवेदन शील मामले में स्थानीय पुलिस आखिर मौन क्यों है। मृतक के पिता के मुताबिक जिस घटना का अहम बिंदु भौता निवासी एक ग्राम सेवक का लड़का जो 25 जनवरी 2023 को शाम करीब साढ़े छः बजे मृतक के पिता को मोबाइल फोन नहीं उठाने पर दुबारा कॉल कर कहा था कि जरूरी बात कहना है और जिंदगी वाला सवाल है। जबकि घटना के दूसरे दिन लगभग उसी समय में मृतक का हत्या कर दी गई थी। अलबता यह युवक जो घटना को जानता रहा होगा। ऐसी कई तथ्यों को मृतक के पिता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह को एक अनौपचारिक बातचीत में कहा है कि इस घटना की न्यायिक जांच हो जिससे मुझे न्याय मिल सके तथा निष्पक्ष जांच कर कातिलों को तत्काल गिरफ्तार किया जा सके।
उपरोक्त तथ्यों की गंभीरता को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय सिंह ने कहा है कि हमारी पार्टी स्थानीय लोगों की जन भावनाओं का सम्मान करती है और ऐसे कथित घटनाओं में कातिलों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर 24 फरवरी को स्थानीय पुलिस प्रशासन की घेराव को लेकर हमारी पार्टी गंभीर है। उन्होंने कहा सरे आम कातिलों ने दुर्गा सिंह की हत्या कर क्षेत्र में दहशत फैला दिया है। यदि इस घटना में पुलिस प्रशासन नरमी बरती तो कभी भी कोई नर संहार हो सकता है। क्योकि इससे अपराधियों की मनोबल बढ़ जाएगा।उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या आने का आव्हान किया है।