अमित कुमार उदय विशेष ब्यूरो जिलीबांध कोरिया
अमित कुमार उदय विशेष ब्यूरो जिलीबांध कोरिया
कोरिया जिलबांध /छत्तीसगढ/ 11फरवरी 2023, गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप इंडिया, मध्य भारत का सर्वाधिक जन जाति समुदाय बाहुल्य इलाका कोरिया जहां पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक तौर पर एक दिवसीय युवाओं का प्रशिक्षण कार्यशाला लिया गया। और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम जी थे, तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम जी थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ एल एस उदय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा अपने पेन शक्ति का आव्हान करते हुए फड़ापेन शक्ति का पूजा किया गया।