खड़गवा/एमसीबी छत्तीसगढ़/ गोंडवाना उदय/GCG NEWS/ १० फरवरी २०२३, जानकारी की मानें तो छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ के आव्हान पर बीते 5 दिनों से जिले के खड़गवां ब्लॉक पोंडी बचरा हल्का सहित स्थानीय शिक्षकों ने प्रदेश सतारूढ़ कांग्रेस सरकार के वादे के खिलाफ अपने जायज अधिकारों को लेकर बहरहाल क्षेत्र के सैकड़ो शिक्षक धरने में हैं।लिहाजा परीक्षा के समय में स्थानीय शिक्षको द्वारा की जा रही अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन से शिक्षा व्यवस्था चरमरा सा गई है। आदिवासी जनजाति बाहुल्य इलाका होने से कमजोर वर्गों के बच्चों जिन्हें परीक्षा के समय शिक्षा नितांत आवश्यक है। वहीं संपन्न तबकों के द्वारा अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिल करने से जिनके बच्चों के सामने बहरहाल कोई ऐसी परिस्थिति नहीं है। लेकिन वर्तमान शासकीय विद्यालयों में दाखिल सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई फिलहाल इस आंदोलन से बेहद प्रभावित हो रहा है।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार नेताम ने गोंडवाना उदय न्यूज ग्रुप ऑफ इंडिया से अपने अनौपचारिक चर्चा में कहा है कि सत्तारूढ़ प्रदेश सरकार बीते चार साल पहले अपनी वायदे में स्पष्ट किया है कि राज्य के भीतर सहायक शिक्षको को जारी वेतन विसंगतियों को दूर करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। अमूमन विगत 16 सितंबर 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने एक निर्देश पर तीन महीने के भीतर एक कमेटी गठित किया गया था। लेकिन उपरोक्त गठित कमेटी की ओर से आज तक किसी प्रकार से कोई निर्णय सार्वजनिक रूप से तथ्य सामने नहीं आया है। जिसका शिक्षक संवर्ग को बेहद नाराजगी है लिहाजा हमारी आंदोलन निर्णय पश्चात तक जारी रहेगा। उसी को लेकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर बीते 6फरवरी से हमारी यह आंदोलन जारी है। यदि प्रदेश सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो आंदोलन जारी रहेगा।