कोरिया जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव में भाजपा समर्थित वंदना रजवाड़े ने चुनाव जीती, दुधानिया कला मे मतदाताओं ने चुनाव वहिष्कार कर धरना में बैठे, डेढ़ दशक से जर्जर सड़क बनाने का प्रस्ताव हुआ पास

    ( मनोज कुमार वर्मा संवाददाता संभाग सरगुजा द्वारा)

कोरिया जिला पंचायत सदस्य उप चुनाव में भाजपा समर्थित वंदना रजवाड़े ने जीती बाजी, गोंडवाना का कद बढ़ा, कांग्रेस निचले पायदान पर थम गई।
बैकुंठपुर कोरिया गोंडवाना उदय/GCG NEWS न्यूज ग्रुप/ 9 जनवरी 2023, जिले के भीतर भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता तथा पूर्व मंत्री भैयलाल रजवाड़े का व्यक्तित्व व लोकप्रियता क्षेत्र में किसी का मोहताज नहीं है। जैसा कि बीते दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री पुत्र तथा जिला पंचायत सदस्य की आकस्मिक निधन से खाली हुई सीट पर त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव हुआ है। इस पंचायती उपचुनाव में सबसे ज्यादा निराश सतारूढ़ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को होना लाजिमी है। वहीं भाजपा समर्थित वंदना रजवाड़े के व्यापक जनाधार के साथ हुई जीत बैकुंठपुर शहर में जश्न मनाया।

आज जिला पंचायत सदस्य की चुनाव के दौरान वोटिंग के दिन सोमवार को दुधनियाकला में मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया गया और वोटर्स की जिद के आगे जनप्रतिनिधि और अफसर झुक गए। तुरंत पीडब्ल्यूडी तकनीकी टीम पहुंची और १५ साल से जर्जर व कच्ची सड़क का डामरीकरण कराने सर्वे शुरू हुआ। फिर करीब 5 घंटे बाद दोपहर एक बजे से मतदान शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उरुमदुगा में जिला पंचायत सदस्य व एक पंच पद के लिए उप-चुनाव हुआ। उरुमदुगा के दुधनियाकला के आक्रोशित ग्रामीण मतदान केंद्र पहुंचे और चुनाव का बहिष्कार करने ऐलान कर दिया। मतदान नहीं करने की बात कहकर करीब ३०० मीटर दूर दरी बिछा धरने पर बैठ गए। चुनाव बहिष्कार की बात से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, एसडीएम अंकिता सोम, पुलिस अफसर बड़ी संख्या में पहुंचे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि एनएच-४३ से ग्राम दुधनिया तक करीब ३.५० किलोमीटर पक्की सड़क चाहिए। हमारी मांग पूरी करिए, फिर मतदान में हम हिस्सा लेंगे। मामले में रिकॉर्ड खंगालने पर दुधनियाकला जाने वर्ष २००८ में डब्ल्यूबीएम(गिट्टी-मुरुम) सड़क बनी थी। उसके बाद पिछले १५ साल से सड़क बनाने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे ग्रामीण उबड़-खाबड़ सड़क से चलने को मजबूर हैं। मामले में मान मनौव्वल, समझाइश और आश्वासन के बाद वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने राजी हुए। गांव की मतदाता सूची में ४०१ वोटर्स के नाम दर्ज हैं। फिर दोपहर करीब एक बजे से दुधनियाकला में वोटिंग शुरू हुई। जबकि वोटिंग का समय सुबह ७ बजे निर्धारित थी। हालाकि महज दो घंटे दोपहर १ से ३ बजे तक ६७ फीसदी वोटिंग हुई। जिसमें १४० पुरुष व १३२ महिला वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। गौरतलब अनुपूरक बजट में सड़क शामिल हो गया है, इधर दोबारा सर्वे कराया। जानकारी के अनुसार एनएच-४३ से दुधनियाकला गांव तक करीब ३.५० किलोमीटर कच्ची सड़क का डामरीकरण कराने अनुपूरक बजट में प्रावधान है। लेकिन बजट मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। वहीं आनन-फानन में पीडब्ल्यूडी की तकनीकी टीम पहुंची और तत्काल सड़क का सर्वे करने में जुटी। सड़क निर्माण कराने इस्टीमेट बनाने सहित अन्य रिपोर्ट तैयार करेगी। जैसा कि वर्ष २००८ में मनरेगा से डब्ल्यूबीएम सड़क बनी थी। उसके बाद से पक्कीकरण नहीं हुआ। इसी बात को लेकर ग्रामीण मतदान का विरोध कर रहे थे। मान मनौव्वल व समझाइश के बाद बहिष्कार का निर्णय वापस लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।