सूरजपुर-15 मार्च 2022 GCG NEWS सूत्रों के मुताबिक,सूरजपुर जिले से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत सोनपुर है ।जहां पर शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक राजू कुमार साहू के द्वारा राशन कार्ड धारियों से आधार कार्ड सत्यापन के नाम से आरोप है कि राशनकार्ड 50_50 रूपया लिया जा रहा लिया जा रहा है। वही करोना महामारी के दूसरे चरण में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा प्रति सदस्य अतिरिक्त 5 किलो चावल देने का घोषणा किया गया था । जिस को दरकिनार करते हुए राशन विक्रेता के द्वारा कई राशन कार्डो में अतिरिक्त चावल को ना देकर बाजार में बेचने की जानकारी मिला है। राशन कार्ड धारी धनेश्वर सिंह ने बताया कि राशन कार्ड क्रमांक 2264 83 4443 03 अन्त्योदय राशन कार्ड है जिस कार्ड में हम लोग पांच सदस्य हैं।उसमें हमको 55 किलो चावल अगस्त 2021 से आज तक चावल दिया जा रहा हैं । जिसमें प्रतिमाह 60 किलो चावल ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। वही रामधन सिंह ने बताया कि मेरे घर का राशन कार्ड क्रमांक 2264 8731 89 19 है जो गुलाबी राशन कार्ड है जिसमें हम लोग 3 सदस्य हैं हम लोगों को माह अगस्त 2021 से अभी तक 35 किलो दिया जा रहा है। जबकि उक्त राशन कार्ड में प्रतिमाह 50 किलो की दर से ऑनलाइन चढ़ाया जा रहा है। बहादुर सिंह ने बताया कि मेरे मां कयासों बाई के नाम से राशन कार्ड नंबर था जिसकी मृत्यु हो चुकी है जिसमें मेरे पुत्र विनोद सिंह का नाम है। जिसमें चावल नहीं दिया जा रहा है । जिसमें भी ऑनलाइन प्रतिमाह चावल वितरण किया जा रहा है। इसी तरह से लगभग सौ से डेढ़ सौ राशन कार्ड धारियों को चावल कम दिया जा रहा है । जो जांच का विषय है। अब देखना यह होगा कि उक्त विषय पर खाद्यविभाग के द्वारा जांच की जाती है । या नहीं की जाती है।
जिससे संबंधित राशन कार्ड धारी हैं जिन्हें कम देकर ज्यादा अपलोड करने जैसा मामला एक गंभीर मुद्दा है।जिससे जाँच व कार्यवाही होना चाहिए।