कोरबा जिला के गुरसियां में हुई तोड़फोड़ व आगजनी के घटना का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने की कड़ी निंदा, उक्त घटना का पार्टी के कार्यक्रम से कोई सारोकार नहीं – राष्ट्रीय प्रवक्ता केराम।

(विशेष संवाददाता द्वारा)

गुरसियां /कोरबा/GCG NEWS बीते दिनों 28 फरवरी 2022 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से एक दिवसीय प्रतिमा को कायराना पूर्वक तोड़ने के विरुद्ध शांति  पूर्ण एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त तिथी को मंच से करीब 400 से 600 मीटर की दूरी पर हुई आग जनी व तोड़फोड़ की घटना की हमारी पार्टी कड़ी निंदा करती है। उक्त बातें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं आंदोलन के नेतृत्वकर्ता जयनाथ सिंह केराम कहा कि 28 फरवरी को गुरसियां में हुए तोड़-फोड़ और आगजनी का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कोई संबंध नही है। उक्त घटना का निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। चूंकि गोंगपा का आंदोलन आम सभा और न्याय के अभाव बांगो थाना का घेराव का था ,और मांगों को लेकर प्रशासनिक अधि कारियों से वार्ता चल रहा था ।
ऐसे में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा न ही चक्काजाम किया गया है ,न कहीं तोड़-फोड़ आगजनी किया गया है।
उक्त घटना में शामिल लोग गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मातृशक्ति प्रकोष्ठ) गोंडवाना प्रीतम पन्द्राम एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय पन्द्राम जी के काफिले को जबरन नारे बाजी कर कार्यक्रम स्थल से दो किलोमीटर दूर ही रोकवा दिया गया था ,और उन्हें पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक आना पड़ा और मध्यप्रदेश से प्रदेश पदाधिकारी रामखेलावन तिवारी कार को क्षतिग्रस्त किया गया है ।
अगर वे हमलावर गोंगपा के कार्यकर्ता होते तो अपने ही राष्ट्रीय नेतृत्व पर कैसे हमला करते? उक्त घटना के समय गोंगपा वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंच कर असामाजिक तत्वों का विरोध किये हैं, और उनके साथ अनजाने खड़े अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर लेकर गये हैं ।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से गुरसियां में हुए तोड-फोड़ व आगजनी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करता है , तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उक्त घटना का घोर निन्दा करती है।