आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नेताम ने दुर्घटना में हुई मौत के मातम परिजनों को दी आर्थिक सहारा, मृतक परिजनों को 50 लाख रुपये प्रशासन से दिलाने की मांग ।
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नेताम ने दुर्घटना में हुई मौत के मातम परिजनों को दी आर्थिक सहारा, मृतक परिजनों को 50 लाख रुपये प्रशासन से दिलाने की मांग ।
बिलासपुर छत्तीसगढ़/28 फरवरी 2022, घटना की मानें तो बीते रविवार को लिंक रोड बिलासपुर मे श्रीमती सरस्वती पोर्ते की हिट एण्ड रन मामले में कार से कुचल दिया गया। जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यू हो गई । साथ में उनके पुत्र सन्जू गम्भीर रुप से घायल हो गए जो लाडिकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अ,भा,आदिवासी विकास परिषद छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष इंजी,संत कुमार नेताम ,प्रदेश महामंत्री प्रो,बलराम उराँव एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य वी, के, राय आदि को दुर्घटना की जानकारी होने पर मृतक सरस्वती पोर्ते के घर अटल नगर साईंस कालेज मे जाकर पीड़ित परिवार से मिले।परिवार में 5 लड्की व 2 पुत्र है , परिषद ने उस परिवार को आदिवासी विकास परिषद छत्तीसगढ़ से हर सम्भव मदद करने की आश्वासन दिया है। और दशगात्र कार्य के लिए 2500 रुपये तत्कालिक रुप से आर्थिक मदद की गई है ।