सागर, गोंडवाना छत्तीसगढ़ न्यूज 27 जनवरी 2022, जिले के अन्तर्गत ग्राम रामपुरा में टंट्या मामा भील जाति समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप मुख्य अतिथि अवध राज शाह और बबलू भैया और अतिथि के रूप में ग्राम टेकापार खुर्द तहसील बेगमगंज जिला रायसेन मध्य प्रदेश से आदिवासी समाज की गौरव प्रिया ठाकुर जिन्होंने अभी अभी नेशनल लेवल का गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। जैसा कि किक बॉक्स में, जो इस प्रकार से पूरे आदिवासी समाज के लिए और देश के लिए प्रदेश के लिए रायसेन जिले के लिए तहसील बेगमगंज के लिए गृह नगर सुल्तानगंज और अपने गांव टेकापार खुर्द के लिए बड़े गौरव गर्व की बात है। जो कार्यक्रम में उपस्थित दी और अपना इंट्रोडक्शन देते हुए प्रिया ठाकुर ने कहा कभी भी अपने आपको कमजोर नहीं समझना चाहिए। हम जो चाहे वह कर सकते हैं। ग्राम रामपुरा में आप सभी पधारे आप सभी नौजवान साथियों का सभी बुजुर्गों और सभी अतिथिगण का स्वागत है। इस कार्यक्रम में राजकुमार मरावी ग्राम टेकापार कला ने भी संबोधित किया।