अनियंत्रित होकर बारात से भरी पिकप पलटी, कई घायल।

 (जगरनाथ कोर्चे संवाददाता द्वारा)

कोरबा /पसान/ GCG NEWS/31 जनवरी 2022, सूत्रो ने बताया कि

जिले के उतरी पश्चिमी छोर पर बसे इलाका पसान थाना क्षेत्र में आज बोकरा मुड़ी से बरात वापसी पिकअप सुबह कुम्हारी सानी रोड बाभन दुग्गू मोड में अनियंत्रित होकर पलटी मार

दिया। पिकप में बैठे बराती बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा 112, 102 वाहन को फोन करने पर तुरंत आकर ग्रामीणों की मदद से घायल बारातियों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान पहुंचाया गया। और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल (सेनेटोरियम) पेंड्रा गौरेला मरवाही रिफर कर दिया गया। बराती पिकप परसामुड़ा (जरौंधा) का था। पिकप में दहेज की समान अलमारी, पेटा, टंकी एवं कई तरह की सामान लदी थी, जिसमें बड़ी समान अलमारी,पेटा की परखच्चे उड़ गये। बहरहाल घायलों की उपचार जारी है